लाइव न्यूज़ :

विधायक मेहराज मलिक पर एक्शन, पीएसए के तहत गिरफ्तारी के बाद डोडा में तनाव, सुरक्षाबल तैनात, इंटरनेट बंद

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: September 9, 2025 12:02 IST

डोडा के उपायुक्त ने आप विधायक और आप प्रदेशाध्यक्ष मेहराज मलिक को पीएसए के तहत गिरफ्तार करने का डोजियर तैयार किया था।

Open in App
ठळक मुद्देउप राज्यपाल प्रशासन की कार्रवाई की भर्त्सना, मुख्यमंत्री और स्पीकार भी विरोध में उतरे।कथित धांधलियों को छुपाने के लिए यह सब कर रहे हैं।मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी निंदा करते हुए इस अलोकतांत्रिक बताया है।

जम्मूः प्रदेश के इतिहास में पहली बार किसी निवर्तमान विधायक को जन सुरक्षा अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर जेल में ठूंसने की उप राज्यपाल प्रशासन की कार्रवाई की भर्त्सना और निंदा के बाद डोडा जिले में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त सुरक्षाबल तैनात कर दिए गए हैं। एतिहातन इंटरनेट भी बंद कर दिया गया है। इस बीच मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी इन गिरफ्तारी पर विरोध प्रकट करते हुए कहा है कि यह अलोकतांत्रिक है। जबकि जम्मू कश्मीर विधानसभा के अध्यक्ष का स्पष्टीकरण था कि इस गिरफ्तारी से पहले उनकी अनुमति नहीं ली गई थी। मिलने वाले समाचारों के अनुसार, डोडा जिले में खासकर उस गांव में जबरदस्त तनाव बना हुआ है जहां के विधायक मेहराज मलिक रहने वाले हैं।

बताया जाता है कि डोडा के उपायुक्त ने आप विधायक और आप प्रदेशाध्यक्ष मेहराज मलिक को पीएसए के तहत गिरफ्तार करने का डोजियर तैयार किया था। हालांकि डोडा में उनके समर्थकों का कहना था कि उपायुक्त मेहराज मलिक से व्यक्तिगत खुन्नस निकाल रहे हैं और वे विकास कार्याें में हुई कथित धांधलियों को छुपाने के लिए यह सब कर रहे हैं।

वैसे इस कवायद की चौतरफा निंदा हो रही है। कई नेताओं और पार्टियों ने इसकी निंदा करते हुए इस अलोकतांत्रिक करार देते हुए कहा है कि यह एक नई परिपाटी तय हो गई है और एक आईएएस अफसर अब किसी भी चुने हुए प्रतिनिधि को इस तरह से जेल में डाल सकता है। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी इसकी निंदा करते हुए इस अलोकतांत्रिक बताया है।

जबकि जम्मू कश्मीर विधानसभा के अध्यक्ष अब्दुल रहीम राथर ने स्पष्ट किया कि सरकार ने डोडा विधायक मेहराज मलिक की गिरफ्तारी के संबंध में उनसे कोई अनुमति नहीं मांगी थी। राथर ने बताया कि विधानसभा के नियम 260 के तहत, स्पीकर की भूमिका किसी भी विधायक की गिरफ्तारी की सूचना देने तक ही सीमित है।

राथर ने कहा कि मेहराज के मामले में, मुझे भी सूचित किया गया था और मैंने विधायकों को भी इसकी जानकारी दी थी। उन्होंने कहा कि हिरासत के लिए उनके कार्यालय से न तो परामर्श किया गया और न ही उन्हें अनुमति देने की आवश्यकता थी। उन्होंने कहा कि मुझसे कोई अनुमति नहीं मांगी गई। उनकी गिरफ्तारी में मेरी कोई भूमिका नहीं है।

आदेश जिला आयुक्त द्वारा जारी किया गया है। मेरी एकमात्र जिम्मेदारी सदस्यों को मामले से अवगत कराना है। स्पीकर ने आगे रेखांकित किया कि गिरफ्तारी की वैधता का निर्णय न्यायपालिका के पास है। उन्होंने कहा कि बाकी, अदालत को तय करना है कि क्या कुछ गलत हुआ है। मेहराज मलिक की गिरफ्तारी पर राजनीतिक हलकों में तीखी प्रतिक्रियाएं हुई हैं।

कई दलों ने इस कदम की निंदा की है और उनकी हिरासत के आधार पर सवाल उठाए हैं। आलोचकों का तर्क है कि यह कार्रवाई निर्वाचित प्रतिनिधियों के अधिकारों का हनन करके एक खतरनाक मिसाल कायम करती है। अब इस मामले को अदालत में ले जाने की उम्मीद है, जहां मलिक की कानूनी टीम उनके खिलाफ आरोपों का मुकाबला करेगी।

टॅग्स :Aam Aadmi Partyउमर अब्दुल्लाआम आदमी पार्टीAam Aadmi Party (AAP)
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप