लाइव न्यूज़ :

स्पीकर राम निवास गोयल को AAP नेता राघव चड्ढा ने सौंपा इस्तीफा, पंजाब की बेहतरी के लिए कही ये बात

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 24, 2022 15:45 IST

आम आदमी पार्टी नेता राघव चड्ढा ने आज दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष राम निवास गोयल को अपना इस्तीफा सौंपा। बता दें कि चड्ढा को पंजाब से राज्यसभा के लिए मनोनीत किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देआप नेता राघव चड्ढा ने आज दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष राम निवास गोयल को अपना इस्तीफा सौंपा।पंजाब से राघव चड्ढा को राज्यसभा के लिए किया गया मनोनीत।

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने गुरुवार को दिल्ली विधानसभा स्पीकर राम निवास गोयल को अपना इस्तीफा सौंपा। बता दें कि उन्हें पंजाब से राज्यसभा के लिए मनोनीत किया गया है। वहीं, मीडिया से मुखातिब होते हुए चड्ढा ने कहा, "मैंने दिल्ली विधानसभा से अपना इस्तीफा दे दिया है। सदन के स्पीकर समेत सभी सदस्यों ने मुझे प्यार दिया है। मैं राज्यसभा में पंजाब की बेहतरी के लिए काम करूंगा। ऐसे कई मुद्दे हैं जिन्हें मैं सदन में उठाऊंगा।"

वहीं, चड्ढा की बात करें तो उन्होंने सोमवार को अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। वहीं, नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 24 मार्च है। दिल्ली के राजिंदर नगर से 33 वर्षीय राघव चड्ढा विधायक हैं। यही नहीं, वो पंजाब में पार्टी के सह-प्रभारी भी हैं। चार्टर्ड अकाउंडेंट से नेता बने राघव चड्ढा को पंजाब में पार्टी की जीत के रणनीतिकारों में से एक माना जाता है। बताते चलें कि चड्ढा की गिनती उन नेताओं में होती है जो बेबाकी से अपनी बात रखते हैं।

बता दें कि आम आदमी पार्टी (आप) ने राघव चड्ढा के अलावा पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह,  भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली के संकाय सदस्य संदीप पाठक, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के संस्थापक अशोक मित्तल और व्यवसायी संजीव अरोड़ा को पंजाब से राज्यसभा के लिए पार्टी का उम्मीदवार बनाया है। मालूम हो, राज्यसभा की छह राज्यों में 13 सीटों के लिए 31 मार्च को मतदान होना है। मतगणना भी उसी दिन की जाएगी। चुनाव प्रक्रिया दो अप्रैल से पहले पूर्ण की जानी है। 

टॅग्स :राघव चड्ढाराज्य सभाराज्यसभा चुनावAam Aadmi Partyहरभजन सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी