पंजाब में प्रचंड जीत के बाद आप संयोजक अरविंद केजरीवाल से मिलने दिल्ली रवाना हुए भगवंत मान, आज शपथ की तारीख का ऐलान

By अनिल शर्मा | Updated: March 11, 2022 09:46 IST2022-03-11T09:42:46+5:302022-03-11T09:46:29+5:30

संगरूर से दिल्ली जाने से पहले भगवंत मान ने कहा, मैं हमारी पार्टी के संस्थापक अरविंद केजरीवाल से मिलने दिल्ली जा रहा हूं। आप ने पंजाब विधानसभा चुनावों में 92 सीटें जीतकर 117 सदस्यीय विधानसभा में तीन-चौथाई बहुमत के साथ अपनी सरकार बनाने के लिए शानदार जीत हासिल की है।

AAP landslide Punjab victory Bhagwant Mann to meet Arvind Kejriwal in Delhi today | पंजाब में प्रचंड जीत के बाद आप संयोजक अरविंद केजरीवाल से मिलने दिल्ली रवाना हुए भगवंत मान, आज शपथ की तारीख का ऐलान

पंजाब में प्रचंड जीत के बाद आप संयोजक अरविंद केजरीवाल से मिलने दिल्ली रवाना हुए भगवंत मान, आज शपथ की तारीख का ऐलान

Highlightsआप संयोजक अरविंद केजरीवाल से मिलने संगरूर से दिल्ली रवाना हुए भगवंत मान भगवंत मान ने कहा कि आज शपथ की तारीखों का ऐलान कर दिया जाएगा

संगरूर: पंजाब में आम आदमी पार्टी ने अप्रत्याशीत सीटें हासिल कर बड़े-बड़े दलों को चौंका दिया है। यहां के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री भगवंत मान जल्द ही शपथ लेकर सत्ता की कुर्सी पर काबिज होंगे। इसी सिलसिले में मान शुक्रवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हुए, जहां उनका आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से मिलने का कार्यक्रम है।

आप संयोजक केजरीवाल से मिलने दिल्ली रवाना हुए मान

संगरूर से दिल्ली जाने से पहले भगवंत मान ने कहा,  मैं हमारी पार्टी के संस्थापक अरविंद केजरीवाल से मिलने दिल्ली जा रहा हूं। उन्होंने कहा, आप ने पंजाब विधानसभा चुनावों में 92 सीटें जीतकर 117 सदस्यीय विधानसभा में तीन-चौथाई बहुमत के साथ अपनी सरकार बनाने के लिए शानदार जीत हासिल की है। इस दौरान पंजाब के आप प्रमुख ने कहा कि आज शाम तक शपथ ग्रहण समारोह की तारीख की घोषणा की जाएगी।

नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री ने खरीद-फरोख्त की राजनीति पर भी कटाक्ष किया। मान ने कहा, "हम अपनी विधायक दल की बैठक कभी भी बुला सकते हैं। हमें जल्दी या चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि हमारे विधायक ईमानदार हैं, वे दूसरे राज्यों में नहीं भाग रहे हैं।"

भगत सिंह के पैतृक गांव नवांशहर जिले के खटकर कलां में मान लेंगे शपथ

संगरूर जिले के धूरी विधानसभा क्षेत्र से 58,206 मतों के अंतर से जीते मान ने कल घोषणा की थी कि शपथ ग्रहण समारोह स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के पैतृक गांव नवांशहर जिले के खटकर कलां में होगा।  मान ने गुरुवार को धूरी निर्वाचन क्षेत्र से जीतने के बाद अपने संगरूर आवास की छत से पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ये बात कही। राज्य में कांग्रेस ने 18 सीटें जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दो सीटों के साथ समाप्त हुई। शिरोमणि अकाली दल (SAD) को तीन सीटें मिलीं, जबकि बहुजन समाज पार्टी एक सीट जीतने में सफल रही।

Web Title: AAP landslide Punjab victory Bhagwant Mann to meet Arvind Kejriwal in Delhi today

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे