लाइव न्यूज़ :

आप-कांग्रेस गठबंधन पर नहीं बनी बात, मनीष सिसोदिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताई पूरी कवायद

By आदित्य द्विवेदी | Updated: April 20, 2019 11:49 IST

आम आदमी पार्टी ने गठबंधन के मुद्दे पर शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आंकड़ों के जरिए पार्टी की मजबूती की बात कही।

Open in App
ठळक मुद्देआप-कांग्रेस गठबंधन पर संशय बरकरार हैशनिवार को आप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके दबाव बनाने की कोशिश की

आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन पर संशय अभी भी बरकरार है। मनीष सिसोदिया ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में गठबंधन में हो रही देरी के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि अगर दिल्ली और हरियाणा में आप-जेजेपी-कांग्रेस गठबंधन करते हैं तो बीजेपी सभी सीटों पर हार जाएगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस का एक विधायक नहीं है और कांग्रेस दिल्ली में 3 सीट मांग रही है।

मनीष सिसोदिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी का जन्म कांग्रेस के भ्रष्टाचार से लड़ते हुआ था, लेकिन नरेंद्र मोदी और अमित शाह की जोड़ी जिस तरह लोकतंत्र के लिए खतरा बनी हुई है, उसको देखते हुए आम आदमी पार्टी ने गठबंधन पर विचार किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र में एकबार फिर मोदी की सरकार बनती है तो इसके लिए कांग्रेस पार्टी जिम्मेदार होगी।

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और आप नेता मनीष सिसोदिया ने शनिवार को कहा, “कांग्रेस ने कल रात हरियाणा में भी आप के साथ गठबंधन से इंकार कर दिया है, ऐसे में सिर्फ़ दिल्ली में कांग्रेस से गठबंधन के लिए आप तैयार नहीं है।” सिसोदिया ने कहा कि आप ने गठबंधन की पहल सिर्फ़ देश को ‘मोदी-शाह’ की जोड़ी को फिर से सत्ता में आने से रोकने के लिये की थी, लेकिन कांग्रेस सीटों के गणित में लगी है।

इससे पहले आप नेता आप नेता संजय सिंह ने भी बताया कि बीजेपी को हराने के लिए हम कांग्रेस के साथ गठबंधन करने के लिए तैयार थे। लेकिन कांग्रेस किसी प्रकार के गठबंधन के मूड में नहीं है। उन्होंने कहा कि यह दुख की बात है कि इतने प्रयासों के बावजूद कांग्रेस किसी प्रकार का समझौता करने के लिए तैयार नहीं है।

केजरीवाल ने रविवार को कहा था कि भाजपा की सत्ता में वापसी, देश के लिये बहुत बड़ा खतरा साबित होगी इसलिये देशहित में उनकी पार्टी कुछ भी करने को तैयार है। राहुल गांधी ने भी ट्वीट करके आम आदमी पार्टी की गठबंधन की कोशिशों को गलत बताया था। उल्लेखनीय है कि दिल्ली की सात सीटों पर 12 मई को मतदान होगा।

टॅग्स :लोकसभा चुनावआम आदमी पार्टीदिल्ली लोकसभा चुनाव 2019अरविन्द केजरीवालराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर