लाइव न्यूज़ :

मिंटो रोड ब्रिज के नीचे 60 वर्षीय ड्राइवर की डूबकर मौत, नेताओं ने शुरू की राजनीति, AAP ने कहा- देखना होगा किसकी गलती

By पल्लवी कुमारी | Updated: July 19, 2020 12:53 IST

60 वर्षीय मृतक ऑटो ड्राइवर के शव को दिल्ली यार्ड में काम करनेवाले ट्रैकमेन ने सबसे पहले मिंटो रोड ब्रिज के नीचे बारिश के पानी में देखा था। ट्रैक से उतरकर उन्होंने बॉडी को बाहर निकाला। मृतक शख्स की पहचान 60 वर्षीय कुंदन के रूप में हुई है, वो रविवार (19 जुलाई) सुबह कनॉट प्लेस की तरफ जा रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस ने दिल्ली में हुए जलभराव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) और आम आदमी पार्टी (AAP) दोनों को जिम्मेदार ठहराया है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कहा, CM केजरीवाल हर मोर्चे पर विफल रहे हैं। ना उन्हें दिल्ली के विकास से कोई मतलब है ना जनता की परेशानियों से

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में मिंटो रोड ब्रिज के नीचे रविवार (19 जुलाई) को एक 60 वर्षीय ऑटो ड्राइवर की बारिश के पानी में डूबकर मौत हो गई है। इस घटना के कुछ घंटे बाद ही राजनीतिक पार्टियों में आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गया है। मिंटो ब्रिज के पास मिले शव पर आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद संजय सिंह ने कहा, दिल्ली में MCD की बड़े पैमाने पर नालों की सफाई की जिम्मेदारी है, कुछ नालों को जल बोर्ड, PWD और NDMC देखता है। ये देखना होगा कि कहां पर जलभराव किसकी कमी की वजह से हुआ है। 

वहीं, बीजेपी नेता और उत्तरी दिल्ली नगर निगम के मेयर जयप्रकाश ने इस मामले पर कहा, दिल्ली सरकार गैर जिम्मेदार रवैया अपनाएगी तो दिल्ली में ऐसी घटनाएं होती रहेंगी। मुख्यमंत्री जी को जिम्मेदारी भी लेनी चाहिए और सहायता भी देनी चाहिए। ऐसी घटनाएं दुबारा न घटे उसके लिए सरकार को काम करना चाहिए। आज दिल्ली सरकार कहां है?।  

बीजेपी दिल्ली ने ट्वीट किया, CM केजरीवाल हर मोर्चे पर विफल रहे हैं। ना उन्हें दिल्ली के विकास से कोई मतलब है ना जनता की परेशानियों से। कोरोना महामारी में जनता से मुंह मोड़ लिया और अब बारिश इनकी विफलताओं की पोल खोल रही है। दिल्ली ने आपको काम करने के लिए चुना था,सरकारी खर्च पर अपना प्रचार करने के लिए नहीं।

कांग्रेस ने AAP और BJP दोनों पर साधा निशाना 

दिल्ली में मिंटो रोड ब्रिज के नीचे हर साल बारिश का पानी भर जाता है। लेकिन बीजेपी शासित एमसीडी और दिल्ली सरकार इस समस्या को हल करने में विफल रही है। अगर पहले ही इस पर ध्यान दिया गया होता तो जलभराव की समस्या दूर हो जाती।

मिंटो रोड ब्रिज के नीचे बारिश के पानी में डूबने से हुई ऑटो ड्राइवर की मौत

दिल्ली में मिंटो रोड ब्रिज के नीचे बारिश के जमा पानी में एक शव तैरता हुआ मिला रविवार (19 जुलाई) की सुबह मिला है। नई दिल्ली रेलवे ट्रैक पर काम कर रहे एक ट्रैकमैन ने शव को बाहर निकाला। दिल्ली पुलिस ने कहा है कि मृतक शख्स की पहचान 60 वर्षीय कुंदन के रूप में हुई है, वो सुबह कनॉट प्लेस की तरफ जा रहा था। उसने अंडरपास (मिंटो रोड अंडरपास) से अपना वाहन निकालने की कोशिश की जहां पानी भरा था। ऐसा लगता है कि डूबने से उसकी मौत हुई है। बाहरी चोट का कोई निशान नहीं है। 

मृतक के साथ काम करने वाले नूर आलम ने बताया, मैं ड्राइवर हूं, ये (जिसका शव मिला है) भी ड्राइवर है। मुझे मालिक का फोन आया था कि गाड़ी डूब गई है, यहां आकर उसे देखा तो नहीं मिला। बस ड्राइवर ने बताया कि यहां एक डेड बॉडी तैर रही है। टीशर्ट और चप्पल से उसकी पहचान की, उसका नाम कुंदन सिंह है।

टॅग्स :संजय सिंहआम आदमी पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)दिल्लीदिल्ली-एनसीआरदिल्ली समाचारभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल