लाइव न्यूज़ :

आप ने भाजपा से नगर निगमों से इस्तीफा देने को कहा

By भाषा | Updated: January 16, 2021 01:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 जनवरी आम आदमी पार्टी (आप) ने शुक्रवार को कहा कि अगर भाजपा दिल्ली के नगर निगमों को नहीं चला पा रही है तो वह इस्तीफा दे दे और निगमों के 2022 में होने वाले चुनाव से पहले आप को इनका प्रभार संभालने दे।

आप की टिप्पणी ऐसे समय आई है जब एमसीडी के कर्मियों के वेतन का भुगतान नहीं होने को लेकर दोनों पक्षों में टकराव चल रहा है।

आप प्रवक्ता आतिशी ने पत्रकार वार्ता में कहा कि अगर आप को एमसीडी पर एक साल के लिए शासन करने दिया जाता है तो फिर दिल्ली के लोग भाजपा के पांच साल और आप के एक साल के कार्यकाल के गवाह बनेंगे और उसे आंकेंगे।

दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने आप पर घटिया राजनीति करने का आरोप लगाया और अरविंद केजरीवाल सरकार से निगमों का 13000 करोड़ रुपये बकाया जारी करने को कहा।

उधर, आप के विधायक कुलदीप कुमार ने दावा किया कि "दलित विरोधी मानसिकता" के कारण भाजपा पिछड़े समुदाय के सदस्यों को रोज प्रताड़ित करती है और उनका वेतन तक नहीं दे रही है।

आप की विधायक राखी बिड़लान ने भी कहा कि मुख्यमंत्री हमेशा दलितों के साथ खड़े रहे हैं।

इसपर भाजपा प्रवक्ता कपूर ने कहा कि आप के विधायक एक खास समुदाय को भड़काने की कोशिश कर रहे हैं।

इस बीच, उत्तरी दिल्ली के महापौर जयप्रकाश और पूर्वी दिल्ली के महापौर निर्मल जैन ने संयुक्त रूप से पूछा कि दिल्ली सरकार "सहायक अनुदान की तीसरी किस्त" कब जारी करेगी।

प्रकाश ने कहा कि बृहस्पतिवार को उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा था कि वेतन देने के लिए 938 करोड़ रुपये जारी किए जा रहे हैं।

जैन ने कहा कि दिल्ली सरकार ने 938 रुपये जारी करने के लिए आज तक कोई "स्वीकृत नोट" तैयार नहीं किया है और यह अब तक सिर्फ एक घोषणा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष