लाइव न्यूज़ :

संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण का बहिष्कार करेगी आम आदमी पार्टी

By भाषा | Updated: January 28, 2021 19:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 जनवरी संसद का बजट सत्र शुरू होने से एक दिन पहले, आम आदमी पार्टी (आप) से राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि किसान आंदोलन के मुद्दे पर उनकी पार्टी दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति के अभिभाषण का बहिष्कार करेगी।

सिंह ने कहा कि आप, तीनों कृषि कानूनों को पूरी तरह वापस लिए जाने की मांग करती है।

उन्होंने कहा कि “किसान विरोधी” कानून, कुछ उद्योगपतियों को फायदा देने के उद्देश्य से लाए गए हैं।

सिंह ने कहा, “आम आदमी पार्टी, इन किसान विरोधी कानूनों का पहले दिन से विरोध कर रही है और हमारा विरोध जारी रहेगा। इसीलिए कल संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण का बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया है।”

उन्होंने कहा, “आप लोक सभा सदस्य भगवंत मान और राज्य सभा में तीनों सदस्य कल राष्ट्रपति के अभिभाषण में नहीं जाएंगे।”

आप की ओर से भगवंत मान लोकसभा सदस्य हैं तथा संजय सिंह, एन डी गुप्ता और सुशील गुप्ता राज्यसभा सदस्य हैं।

आम आदमी पार्टी के अलावा 16 विपक्षी पार्टियों ने भी राष्ट्रपति के अभिभाषण का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है।

कांग्रेस, राकांपा, नेशनल कांफ्रेंस, द्रमुक, तृणमूल कांग्रेस, शिवसेना, समाजवादी पार्टी, रालोद, माकपा, भाकपा, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग, आरएसपी, पीडीपी, एमडीएमके, केरल कांग्रेस (एम) और एआईयूडीएफ ने शुक्रवार को होने वाले राष्ट्रपति के अभिभाषण का बहिष्कार करने के फैसला लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटPunjab Kings vs Sunrisers Hyderabad IPL 2026: 36 गेंद में 105 रन, अभिषेक शर्मा ने 18 गेंद में बनाए फिफ्टी

भारतनीतीश कुमार के बाद?, मीडिया में कई नाम, पीएम मोदी और अमित शाह को पता, सीएम कौन?, सम्राट चौधरी के नाम पर आलाकमान सहमत नहीं?

क्राइम अलर्टBihar Crime: स्कूल गार्ड ने 5 साल के बच्चे का पहले रेप किया, फिर काट डाला गला और गुप्तांग, लाश को हॉस्टल की सीढ़ियों पर फेंका

भारतअसम में चुनाव समाप्त होने के बाद खाटू श्याम मंदिर पहुंचे हिमंता बिस्वा सरमा?, कहा-एनडीए को भारी बहुमत, 126 में से 100 सीट जीतेंगे?, वीडियो

भारतइस्लामाबाद में यूएस-ईरान वार्ता शुरू, तेहरान का 10 सूत्रीय प्रस्ताव, तो वॉशिंगटन का 15 सूत्रीय प्लान, बातचीत की टेबल पर बड़ी चुनौती

भारत अधिक खबरें

भारतबाल-बाल बचे छगन भुजबल?, पायलट ने हेलीकॉप्टर को पार्किंग स्थल पर उतरा, बड़ा हादसा टला, CM फडणवीस ने दिए जांच आदेश, वीडियो

भारतनीतीश कुमार का नंबर 7 से खास लगाव?, योजनाओं का नाम “7 निश्चय” रखा और 7 सर्कुलर रोड वाले बंगले में होंगे शिफ्ट?

भारतसत्ता में आते ही लेफ्ट की कार्बन कॉपी TMC?, पीएम मोदी बोले-हथियार, नशे, मवेशियों की तस्करी, लेफ्ट का कट-कमीशन, सबका ठेका लिया, वीडियो

भारतबिहार में सत्ता परिवर्तनः मुख्यमंत्री आवास एक अणे मार्ग से 7 सर्कुलर आवास में शिफ्ट हो रहा नीतीश कुमार का सामान, वीडियो

भारतVande Matram Vivad: बड़ी बेशर्मी के साथ कहा मैं नहीं गाऊंगी?, राष्ट्रीय गीत के अपमान पर मौन क्यों कांग्रेस?, सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट किया वीडियो