लाइव न्यूज़ :

आप ने की राहुल के भाषण की सराहना, कहा- मोदी सरकार की विफलताओं को उजागर करने में कामयाब

By भाषा | Updated: July 21, 2018 23:22 IST

यह पूछे जाने पर कि क्या आप कांग्रेस जैसी पार्टियों के साथ भाजपा विरोधी मोर्चा में शामिल होने को तैयार है तो उन्होंने कहा कि फिलहाल उनकी पार्टी ऐसे किसी भी मोर्चे का हिस्सा नहीं है। 

Open in App

पटना , 21 जुलाई: आम आदमी पार्टी (आप) ने लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी के भाषण की शनिवार 21 जुलाई को  तारीफ की। पार्टी ने कांग्रेस अध्यक्ष के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गले लगाने पर मचाए जा रहे हंगामे के लिये भाजपा की आलोचना की। आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा , ‘‘ यद्यपि ज्यादातर मुद्दों पर राहुल गांधी से हमारे मतभेद हैं , लेकिन हम मानते हैं कि उनका भाषण शानदार था और मोदी सरकार की विफलताओं को उजागर करके उन्होंने अच्छा काम किया। ’’ यह पूछे जाने पर कि क्या आप कांग्रेस जैसी पार्टियों के साथ भाजपा विरोधी मोर्चा में शामिल होने को तैयार है तो उन्होंने कहा कि फिलहाल उनकी पार्टी ऐसे किसी भी मोर्चे का हिस्सा नहीं है। हालांकि , आप की राजनैतिक मामलों की समिति के सदस्य सिंह ने कहा कि यह समय की मांग है कि भाजपा की विरोधी सभी पार्टियां एकजुट जाएं। मोदी सरकार के खिलाफ विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा , ‘‘ प्रधानमंत्री को उनके (राहुल के) गले लगाने पर भाजपा की ओर से मचाए जा रहे हंगामे को हम समझ नहीं पा रहे हैं। ’’ 

बढ़ सकती हैं राहुल गांधी की मुश्किलें, बीजपी सांसदों ने भेजा विशेषाधिकार हनन का नोटिससिंह ने कहा , ‘‘ प्रधानमंत्री जब तत्कालीन पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ , अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य राष्ट्राध्यक्षों से गले मिलते हैं तो उन्हें कोई परेशानी नहीं होती है। गांधी के साथ उन्हें क्या समस्या है। ’’ उन्होंने कहा कि प्रस्ताव पर चर्चा का प्रधानमंत्री ने जो जवाब दिया उसमें ‘ गंभीरता का अभाव ’ था।  सिंह ने कहा , ‘‘ विपक्ष ने सरकार को उसकी विभिन्न विफलताओं के लिये कठघरे में खड़ा करके कल अच्छा काम किया। ’’ उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि सदन के पटल पर भले ही सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव गिर गया लेकिन वह देश की जनता का विश्वास खो चुकी है और यह आगामी लोकसभा चुनाव के नतीजों में दिखेगा। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :आम आदमी पार्टीराहुल गाँधीअविश्वास प्रस्ताव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट