लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडुः मालगाड़ी के ऊपर चढ़कर ले रहा था सेल्फी, 25000 वोल्ट बिजली की चपेट आया और फिर...

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 19, 2020 17:58 IST

पुलिस के मुताबिक ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार की अनदेखी कर लड़का ट्रेन के ऊपर चढ गया और तस्वीर खींचने लगा।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने बताया कि 15 वर्षीय एम गणेश्वर राज्य सरकार के एक गुणवत्ता निरीक्षक का बेटा था।लड़के के पिता रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी से आए अनाज की ढुलाई का निरीक्षण करते हैं। इसी दौरान वहां 25,000 वोल्ट के तार के संपर्क में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी।

तिरुनेलवेलीः मालगाड़ी के ऊपर चढ़कर सेल्फी लेने के चक्कर में करंट लगने से एक किशोर की बृहस्पतिवार को मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि 15 वर्षीय एम गणेश्वर राज्य सरकार के एक गुणवत्ता निरीक्षक का बेटा था।

लड़के के पिता रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी से आए अनाज की ढुलाई का निरीक्षण करते हैं। पुलिस के मुताबिक ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार की अनदेखी कर लड़का ट्रेन के ऊपर चढ गया और तस्वीर खींचने लगा। इसी दौरान वहां 25,000 वोल्ट के तार के संपर्क में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। पुलिस के अनुसार शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

रेलवे को भी अब मिलेगी मौसम की ताजा जानकारी

मौसम विज्ञान विभाग विशेष परियोजना के तहत भारतीय रेलवे को भी मौसम पूर्वानुमान व वर्तमान मौसम की जानकारी उपलब्ध करा रहा है ताकि किसी भी आपात स्थिति में रेलवे एहतियाती कदम उठा सके। मौसम केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि इसके तहत उत्तर पश्चिम रेलवे के 19 रेलवे स्टेशनों पर वायु सेंसर आधारित मौसम यंत्र लगाए गए हैं। ये स्वचालित मौसम यंत्र मदार (अजमेर) से करजोड़ा (बनासकांठा, गुजरात) के बीच स्थित कुल 19 रेलवे स्टेशनों पर लगाए गए हैं।

मौसम केंद्र द्वारा इन स्टेशनों के लिए डॉप्लर रडार, उपग्रह तथा अन्य प्रेक्षणों के आधार पर आँधी तूफान जैसी मौसमी घटनाओं की तात्कालिक चेतावनी जारी की जा रही है। यह जानकारी इन स्टेशनों के स्टेशन मास्टर कक्ष में उपलब्ध हो जाती है ताकि किसी भी आपात स्थिति में रेलवे अपने उपकरणों, गाड़ियों व यात्रियों की सुरक्षा के लिए उपयुक्त कदम उठा सके। शर्मा ने कहा कि मौसम विज्ञान विभाग हवाई यातायात, कृषि विभाग, सिंचाई विभाग, उद्योग जगत, किसानों व आम जनता को मौसम पूर्वानुमान पहले ही उपलब्ध करा रहा है। 

टॅग्स :भारतीय रेलतमिलनाडु
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतसावधान! ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल किया तो डूबेगा पूरा पैसा, रेलवे का नया नियम लागू

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?