लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर पंचायत चुनावः गुपकार गठबंधन, कांग्रेस, फ़ारूक़ अब्दुल्ला और महबूबा मुफ़्ती में समझौता, भाजपा ने किया हमला

By शीलेष शर्मा | Updated: November 17, 2020 20:20 IST

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलामनबी आज़ाद शुरू से इस चुनावी गठबंधन के पक्ष में नहीं हैं, उनका कहना था कि वह गुपकार का समर्थन करते हैं लेकिन चुनावी गठबंधन पार्टी के हित में नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देगठबंधन के कारण कांग्रेस को जम्मू में चुनावी नुकसान उठाना पड़ सकता है, जिसका सीधा लाभ भाजपा को होगा। कांग्रेस नेतृत्व ने आज़ाद के सुझाव को नज़रअंदाज़ कर गठबंधन में चुनाव लड़ने का फैसला किया। भाजपा सोनिया, राहुल से पूछ रहे हैं कि क्या कांग्रेस धारा 370 को फिर से बहाल करने के पक्ष में है जिसकी मांग गुपकार कर रहा है।

नई दिल्लीः जम्मू-कश्मीर पंचायत चुनाव में कांग्रेस और फ़ारूक़ अब्दुल्ला-महबूबा मुफ़्ती के गुपकार के बीच चुनावी गठबंधन को लेकर लगातार हमलावर भाजपा पर कांग्रेस ने सवालों की झड़ियाँ लगा कर तीखा हमला बोलते हुये गुपकार के साथ हुये चुनावी गठबंधन को जायज़ ठहरने की कोशिश की।

हालांकि कांग्रेस के अंदर भी इस चुनावी गठबंधन को लेकर मतभेद बने हुये हैं। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्य मंत्री गुलामनबी आज़ाद शुरू से इस चुनावी गठबंधन के पक्ष में नहीं हैं, उनका कहना था कि वह गुपकार का समर्थन करते हैं लेकिन चुनावी गठबंधन पार्टी के हित में नहीं है।

इस गठबंधन के कारण कांग्रेस को जम्मू में चुनावी नुकसान उठाना पड़ सकता है, जिसका सीधा लाभ भाजपा को होगा। कांग्रेस नेतृत्व ने आज़ाद के सुझाव को नज़रअंदाज़ कर गठबंधन में चुनाव लड़ने का फैसला किया। कांग्रेस के इसी फ़ैसले पर गृह मंत्री अमित शाह सहित समूची भाजपा सोनिया, राहुल से पूछ रहे हैं कि क्या कांग्रेस धारा 370 को फिर से बहाल करने के पक्ष में है जिसकी मांग गुपकार कर रहा है।

कांग्रेस ने साफ़ किया कि वह गुपकार और पीएजीडी की घोषणा का हिस्सा नहीं है,पार्टी महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने अमित शाह से पुछा की संघ ने 52 साल तक तिरंगा क्यों नहीं फहराया। आतंकियों को किसने रिहा किया ,पठानकोट में आईएस आई को घुसने की इजाज़त किसने क्यों दी ,पीडीपी के साथ मिलकर सरकार किसने बनाई। कांग्रेस भाजपा के चेहरे को बेनक़ाब करने के लिये चुनाव लड़ रही है।  

टॅग्स :कांग्रेसजम्मू कश्मीर नेशनल कांफ्रेंसजम्मू कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टीजम्मू कश्मीरमहबूबा मुफ़्तीफारूक अब्दुल्लाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)सोनिया गाँधीराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष