लाइव न्यूज़ :

UIDAI ने डेटा लीक पर कहा, पूरी तरह सुरक्षित है आधार, आधारहीन उड़ रही है अफवाह

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 24, 2018 22:43 IST

यूआईडीएआई ने डेटा चोरी के दावे को पूरी तरह खारिज करते हुए कहा कि यह पूरी तरह गलत और गैर-जिम्मेदार है।

Open in App

नई दिल्ली, 24 मार्च; भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने डेटा चोरी के नए मामले को पूरी तरह खारिज कर दिया है। यूआईडीएआई ने साफ किया आधार के डेबाबेस पूरी तरह सुरक्षित है। प्राधिकरण ने कहा इस अफवाह में कोई सच्चाई नहीं है कि आधार  का डेटा में सेंध लगा है। यह पूरी तरह सेफ है। 

यूआईडीएआई ने डेटा चोरी के दावे को पूरी तरह खारिज करते हुए कहा कि यह आधारहीन है। यह पूरी तरह गलत और गैर-जिम्मेदार बना हुआ है। यूआईडीएआई ने 23 मार्च को कहा कि सोशल मीडिया और मीडिया में चल रही बातों को हम पूरी तरह खारिज करते हैं। गौरतलब है कि यह खबर एक पोर्टल के आधार पर सामने आई है। जिसमें खुद को सुरक्षा शोधकर्ता बता रहे किसी आदमी के हवाले से कहा जा रहा है कि एक सरकारी कंपनी के तंत्र में खामी है और इसके जरिये काफी आधार कार्ड धारकों की जानकारियां लीक हो रही है। 

यहां यूआईडीएआई ने यह भी कहा कि अगर सवाल उठना भी चाहिए तो यूटिलिटी कंपनी के तंत्र पर सवाल उठने चाहिए। हालांकि इससे हमारे आधार डेटाबेस की सुरक्षा से कुछ लेना-देना नहीं है। प्राधिकरण ने कहा कि किसी भी शख्स के पास आपका आधार कार्ड संख्या का नंबर होना कार्ड धारक की सुरक्षा के लिए कोई खतरा का विषय नहीं है और इससे वित्तीय या किसी तरह की धोखाधड़ी का भी रास्ता नहीं खुल सकता है। 

बता दें कि यूआईडीएआई के सीईओ  अजय भूषण पांडेय ने इस सप्ताह की शुरुआत में सुप्रीम कोर्ट में सरकार की आधार योजना के बचाव में तकरीबन 1 घंटे का पावर पॉइंट प्रजेंटेशन दिया था। जिसमें उन्होंने आधार की सुरक्षा को लेकर कई बातें बताई गई थी।

टॅग्स :आधार कार्ड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

भारतव्हाट्सएप के जरिए मिनटों में डाउनलोड कर सकते है आधार कार्ड, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

भारतAadhaar Card 2026: अपने आधार के बारे में रखें ए-टू-जेड जानकारी, जानें आधार कार्ड से जुड़ी पूरी गाइडलाइन

कारोबारFinancial Rules 2026: आधार, पैन और डिजिलॉकर के ये 5 नए नियम आज ही चेक करें, वरना रुक सकता है आपका जरूरी काम

कारोबारआधार कार्ड को लेकर रेलवे बोर्ड को फटकार, केरल उच्च न्यायालय ने कहा-इतने सरल मुद्दे पर आप इतना समय ले रहे हैं...

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब