लाइव न्यूज़ :

तेलंगानाः एयरफोर्स का ट्रेनी एयरक्राफ्ट क्रैश, पायलट को आई गंभीर चोटें

By रामदीप मिश्रा | Updated: November 28, 2018 13:39 IST

Trainee aircraft crashed in Telangana: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह हादसा सूबे के याददा भुवनागिरी जिले के बहपेटा में हुआ है। विमान ने हकीमपेट एयरफोर्स स्टेशन से उड़ान भरी थी, जिसके बाद वह बहपेटा में क्रैश हो गया। गनीमत यह रही कि पायलट की जान बच गई। हालांकि उसे गंभीर चोटें आई हैं, जिसके बाद पायलट को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

Open in App

तेलंगाना में एयरफोर्स का एक ट्रेनी एयरक्राफ्ट बुधवार (28 नवंबर) को दुर्घटना का शिकार हो गया, जिसमें पायलट गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे तत्काल प्रभाव से अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उसका उपचार किया जा रहा है। इधर, स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा है और विमान हादसे की जानकारी जुटाने की कोशिश की जा रही है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह हादसा सूबे के याददा भुवनागिरी जिले के बहपेटा में हुआ है। विमान ने हकीमपेट एयरफोर्स स्टेशन से उड़ान भरी थी, जिसके बाद वह बहपेटा में क्रैश हो गया। गनीमत यह रही कि पायलट की जान बच गई। हालांकि उसे गंभीर चोटें आई हैं, जिसके बाद पायलट को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

आपको बता दें, उत्तर प्रदेश के बागपत में इसी साल अक्टूबर में एयरफोर्स का एक विमान क्रैश हो गया था। राहत की खबर यह रही थी कि इस हादसे में पायलट सुरक्षित बच गए थे। वहीं, राजस्‍‌थान के जोधपुर में 2 अक्टूबर को वायु सेना का एक विमान क्रैश हो गया था। यह हादसा जोधपुर के बनाड़ के पास देवलिया गांव के पास हुआ था। यह विमान इंडियन एयरफोर्स का MiG 27 विमान था। घटना में पायलट सुरक्षित बच गया था। 

इससे पहले जून महीने में मुंबई के घाटकोपर के रिहायशी इलाके में बड़ा विमान हादसा हुआ था। इस हादस में चार्टर्ड प्लेन एक बिल्डिंग पर क्रैश हो गया था। बिल्डिंग पर प्लने के गिरने के साथ ही जोरदार धमाका हुआ था और आग का लग गई थी। हादसे में 5 लोगों की जान चली गई थी। मरने वालों में 2 पायलट, दो फ्लाइट इंजीनियर और सड़क पर चल रहा एक राहगीर शामिल था, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

टॅग्स :विमान दुर्घटनातेलंगानाइंडियन एयर फोर्स
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब