लाइव न्यूज़ :

बच्चे ने साइकिल के लिए गुलक में जमा पैसे लोगों की मदद के लिए किया दान, मुख्यमंत्री को नोट लिख कही ये बात

By दीप्ती कुमारी | Updated: May 12, 2021 17:56 IST

तमिलनाडु के मदुरै में रहने वाले हरीश वर्मन ने अपनी साइकिल खरीदने के लिए जमा राशि को सीएम राहत कोष में दान दे दिया । साथ ही बच्चे ने सीएम को एक नोट लिखकर उनसे लोगों की मदद करने को कहा ।

Open in App
ठळक मुद्देबच्चे ने साइकिल खरीदने के लिए जमा पैसे दिए दान , सीएम से कहा लोगों की मदद करेंहरीश में अपने गुलक में जमा 1000 रुपए दिए दान में , सोशल मीडिया पर लोगों ने की तारीफमदुरै विधायक के थलपति ने बच्चे को गिफ्ट की साइकिल ,सीएम एम के स्टालिन ने फोन कर दी बधाई

भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर घातक साबित हो रही है । देश में पिछले 24 घंटे में लगभग प्रतिदिन तीन लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं और लगभग 4000 लोगों की मौत हो गई है । लोग अस्पताल में बेड , ऑक्सीजन और दवाइयों के लिए भटक रहे हैं । ऐसे में लोग सोशल मीडिया और निजी स्तर पर एक दूसरे की मदद कर रहे हैं ताकि हम कोरोना से जंग जीत सके ।

लोगों की मदद के लिए तमिलनाडु में रहने वाले एक बच्चे ने अपनी साइकिल खरीदने के लिए बचाए हुए पैसों को मुख्यमंत्री राहत कोष में दान करके लोगों का दिल जीत लिया है । तमिलनाडु में रहने वाले इस छोटे बच्चे का नाम हरीश वर्मन है  ने अपने पिता . हरीश ने अपने पिता इलांगोवन के माध्यम से मुख्यमंत्री राहत कोष में 1000 रुपए  दान दिए ।

मदद की राशि के साथ ही उसने मुख्यमंत्री एम के को एक नोट भी लिखा और लोगों की मदद करने के लिए कहा ।  हरीश कक्षा दो में पढ़ता है और मदुरै के अरप्पलयम कस्बे का रहने वाला है । उसने बताया कि वह अपने लिए एक नई साइकिल खरीदने के लिए पैसे जमा कर रहा था  लेकिन कोरोना संकट को देखते हुए इसे साइकिल लेने की बजाय  लोगों की मदद करने का फैसला किया ।

छोटे बच्चे के इस फैसले के बाद मदुरै की विधायक के थलपति और पार्टी के पदाधिकारियों ने बच्चे को एक नई साइकिल गिफ्ट की । इसके अलावा तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने हरीश वर्मन से फोन पर बात भी की और उसे बधाई दी । इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है । अभी तक इसके 2 लाख व्यूज हो चुके हैं । लोग बच्चे की जमकर तारीफ कर रहे हैं । 

टॅग्स :तमिलनाडुएमके स्टालिनकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु चुनाव: 8,000 रुपये मूल्य की ‘इल्लैरसी’ कूपन योजना, टीवी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, मिक्सर, माइक्रोवेव ओवन, इंडक्शन स्टोव खरीदे

भारतमहिलाओं के लिए 2,000 रुपये, पेंशन में बढ़ोतरी, मुफ्त बिजली..., DMK का तमिलनाडु चुनाव घोषणा-पत्र हुआ जारी

भारतTamil Nadu Elections: डीएमके 164 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, सहयोगियों के लिए छोड़ी 70 सीटें, स्टालिन कोलाथुर से लड़ेंगे चुनाव

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?