लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: पुलिस की अनुमति नहीं मिलने के बावजूद जहांगीरपुरी में निकाला गया रामनवमी का जुलूस

By रुस्तम राणा | Updated: March 30, 2023 13:44 IST

रामनवमी जुलूस से एक दिन पहले दिल्ली पुलिस द्वारा रामनवमी पर श्रीराम भगवान प्रतिमा यात्रा की अनुमति देने से इनकार करने के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में पिछले साल हनुमान जयंती के जुलूस के दौरान हिंसा भड़क गई थीइस बार आयोजकों को दिल्ली पुलिस ने जुलूस निकालने की इजाजत नहीं दी थी इसके बावजूद भी यात्रा निकाली गई

नई दिल्ली:दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में रामनवमी का जुलूस निकाला गया, जहां पिछले साल हनुमान जयंती के जुलूस के दौरान हिंसा भड़क गई थी। हालांकि आयोजकों को दिल्ली पुलिस ने जुलूस निकालने की इजाजत नहीं दी थी इसके बावजूद भी यात्रा निकाली गई। इससे एक दिन पहले दिल्ली पुलिस द्वारा रामनवमी पर श्रीराम भगवान प्रतिमा यात्रा की अनुमति देने से इनकार करने के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।

यह घटनाक्रम पिछले साल हनुमान जयंती के जुलूस के दौरान दंगों से प्रभावित क्षेत्र के बाद आया। समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर-पश्चिम जिले के सहायक पुलिस आयुक्त (मुख्यालय) द्वारा 'श्री राम भगवान प्रतिमा यात्रा' की अनुमति देने से इनकार करने वाले आधिकारिक आदेश पर हस्ताक्षर किए गए और सोमवार को उसे जारी किया गया।

आदेश के अनुसार, "मुझे आपको सूचित करने का निर्देश दिया गया है कि गुरुवार को रामनवमी महोत्सव के अवसर पर 'श्री रामभगवान प्रतिमा यात्रा' के लिए आपके अनुरोध पर सक्षम प्राधिकारी द्वारा विचार किया गया है, लेकिन कानून और व्यवस्था के दृष्टिकोण से इसे स्वीकार नहीं किया जा सका है।"

आपको बता दें कि दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में पिछले साल हनुमान जयंती के जुलूस के दौरान दो समूहों के बीच झड़प के बाद कई वाहनों में तोड़फोड़ की गई और पुलिस कर्मी घायल हो गए। एक-दूसरे पर पथराव करने वाले समूहों के दृश्य टीवी स्क्रीन पर दिखाई दिए और जब पुलिस ने स्थिति को संभालने की कोशिश की, तो उन पर भी उपद्रवियों ने हमला किया।

टॅग्स :राम नवमीदिल्ली पुलिसदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह