लाइव न्यूज़ :

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को राजनीति में लाने के लिए अब शुरू हुआ पोस्टर वार, जदयू नेताओं ने की जोरदार मांग

By एस पी सिन्हा | Updated: December 31, 2025 15:31 IST

बता दें कि अभी कुछ दिनों पहले निशांत कुमार को सक्रिय राजनीति में लाने की मांग को लेकर जदयू कार्यकर्ताओं ने भूख हड़ताल किया था। अब एक बार फिर पटना में पोस्टरों के जरिए ऐसी ही मांग उठाई गई है। पोस्टरों के जरिए अपील की गई है कि निशांत कुमार राजनीति में आएं और जदयू में युवाओं का भविष्य संवारें। 

Open in App

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को राजनीति में लाने के लिए जारी मांग के बीच बुधवार को एक बैनर जारी किया गया। बता दें कि अभी कुछ दिनों पहले निशांत कुमार को सक्रिय राजनीति में लाने की मांग को लेकर जदयू कार्यकर्ताओं ने भूख हड़ताल किया था। अब एक बार फिर पटना में पोस्टरों के जरिए ऐसी ही मांग उठाई गई है। पोस्टरों के जरिए अपील की गई है कि निशांत कुमार राजनीति में आएं और जदयू में युवाओं का भविष्य संवारें। 

छात्र जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्णा पटेल की तरफ से यह पोस्टर लगाया गया है। इस पोस्टर में नववर्ष और मकर संक्रांति की शुभकामनाएं भी दी गई हैं। जो पोस्टर पटना की सड़कों पर लगाए गए हैं उसमें लिखा गया है- चाचा जी के हाथों में सुरक्षित अपना बिहार। अब पार्टी के अगले जेनरेशन का भविष्य संवारें निशांत कुमार।' इस बैनर में शायरी के लहजे में लिखी गई है कि बिहार की जनता निशांत कुमार को राजनीति में देखना चाहती है। 

एक अन्य बैनर में नव वर्ष की बधाई के साथ ही लिखा गया है कि 'नीतीश कुमार जी के विरासत को सँभालने और आगे बढ़ाने के लिए पार्टी हित में निशांत जी को पार्टी में लाया जाए। जदयू के अलग अलग नेताओं की ओर से लगाए गए इन बैनरों में साफ लिखा गया है कि 'नववर्ष की नई सौगात नीतीश सेवक, मांगे निशांत'। 

उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ समय से बार बार यह चर्चा चलते रहती है कि नीतीश कुमार के बेटे निशांत को जदयू की कमान सौंपी जानी चाहिए। हालांकि नीतीश कुमार हमेशा परिवारवादी राजनीति के विरोधी रहे हैं। वे कई मौके पर इसे लेकर अपने प्रतिद्वंद्वी दलों के नेताओं को आड़े हाथों ले चुके हैं। हालांकि इस वर्ष के विधानसभा चुनाव के बाद से लगातार कई नेताओं में यह चर्चा है कि निशांत को जदयू की कमान और राज्य का अगला मुख्यमंत्री बनाया जाना चाहिए।

बता दें कि इससे पहले जदयू कार्यकर्ताओं के एक समूह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को पार्टी में आधिकारिक तौर पर शामिल करने की मांग को लेकर बीते रविवार को पटना के गर्दनीबाग में 12 घंटे की भूख हड़ताल की थी। उन्होंने मुख्यमंत्री से निशांत को राजनीति में लाने का आग्रह किया था। 

जदयू नेता मुकुंद कुमार ने कहा था कि हम अपने नेता नीतीश कुमार से मांग करते हैं कि निशांत को आधिकारिक तौर पर पार्टी में शामिल किया जाए। हम उन्हें राजनीति में देखना चाहते हैं। वह काफी पढ़े-लिखे हैं और अगर वह आएंगे तो पार्टी की कमान संभाल सकते हैं। 

हालांकि निशांत कुमार भी कई मौकों पर कह चुके हैं कि उनके पिता बिहार की सेवा कर रहे हैं। नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार विकास कर रहा है। राज्य की जनता ने इसी भरोसे के कारण नीतीश कुमार को लगातार बहुमत दे रखा है। खुद के राजनीतिक एंट्री के सवालों को निशांत भी टालते रहे हैं। लेकिन फिर से निशांत के सियासी एंट्री की मांग वाले बैनर पोस्टर लगने से जदयू में कुछ अलग खिचड़ी पकने की बातों को हवा मिली है।

टॅग्स :बिहारनीतीश कुमारजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया