अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 का एक नया मामला सामने आया

By भाषा | Published: January 23, 2021 10:24 AM2021-01-23T10:24:17+5:302021-01-23T10:24:17+5:30

A new case of Kovid-19 has surfaced in the Andaman and Nicobar Islands | अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 का एक नया मामला सामने आया

अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 का एक नया मामला सामने आया

पोर्ट ब्लेयर, 23 जनवरी अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 का एक नया मामला सामने आया है, जिसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,992 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटे में तीन और लोग संक्रमण मुक्त हुए, जिसके बाद यहां स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,907 हो गई। केंद्र शासित प्रदेश में अब 23 मरीजों का उपचार चल रहा है। वहीं अब तक 62 लोगों की मौत संक्रमण की वजह से हो चुकी है।

एक अन्य स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार तक 1,466 लोगों को कोविड-19 के टीके लग चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: A new case of Kovid-19 has surfaced in the Andaman and Nicobar Islands

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे