अंडमान निकोबार में कोविड-19 का एक नया मामला आया

By भाषा | Published: December 13, 2021 05:17 PM2021-12-13T17:17:24+5:302021-12-13T17:17:24+5:30

A new case of Kovid-19 came in Andaman and Nicobar | अंडमान निकोबार में कोविड-19 का एक नया मामला आया

अंडमान निकोबार में कोविड-19 का एक नया मामला आया

पोर्ट ब्लेयर, 13 दिसंबर केंद्र शासित प्रदेश अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में गत 24 घंटे के दौरान कोविड-19 का एक नया मामला आया है जिसे मिलाकर यहां कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,698 हो गई। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने सोमवार को दी।

अधिकारी ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है और सभी मरीज दक्षिण अंडमान जिले के हैं जबकि दो अन्य जिले - उत्तरी और मध्य निकोबार- कोरोना वायरस से मुक्त हैं।

उन्होंने बताया कि गत 24 घंटे के दौरान किसी की मौत नहीं होने से महामारी से मरने वालों की संख्या 129 पर स्थिर है। उन्होंने बताया कि अबतक 7,561 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

अधिकारी ने बताया कि 5,74,691 लोगों को कोविड-19 से बचाव के लिए टीके की खुराक दी गई है जिनमें से 2,98,076 लोगों ने पहली खुराक ली है। वहीं, 2,76,615 लोगों ने दोनों खुराक ले ली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: A new case of Kovid-19 came in Andaman and Nicobar

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे