लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: जूता फैक्‍ट्री में लगी भीषण आग, छह कर्मचारी लापता

By वैशाली कुमारी | Updated: June 21, 2021 15:07 IST

जूता फैक्ट्री में भीषण आग लगने की वजह से इलाके में अफरातफरी का माहौल है।  वहीं आज सुबह  फैक्ट्री में लगी आग को बुझाने के लिए फॉयर ब्रिगेड की 31 गाड़ियां मौके पर पहुंची

Open in App
ठळक मुद्दे दिल्ली फायर सर्विस के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा, हमें करीब 8:26 बजे सूचना मिली थी,  जिसके बाद शुरुआत में 24 फायर टेंडर भेजे गए थेकारखाने के मालिक ने बताया है कि उनके छह कर्मचारी लापता हैं और उनको फोन लगाने पर कॉल का जवाब नहीं दे रहे हैं।

पश्चिम दिल्ली के पीरागढ़ी उद्योग नगर में सोमवार को सुबह जूते की एक फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई और इसके साथ ही छह कर्मचारी के लापता होने की आशंका है। जूता फैक्ट्री में भीषण आग लगने की वजह से इलाके में अफरातफरी का माहौल है।  वहीं आज सुबह  फैक्ट्री में लगी आग को बुझाने के लिए फॉयर ब्रिगेड की 31 गाड़ियां मौके पर पहुंची और 50 से ज्यादा फॉयर ब्रिगेड कर्मचारी आग बुझाने में लगे हुए हैं। पुलिस ने बताया कि परिसर में पांच से छह लोगों के फंसे होने की आशंका है। आग इतनी भयानक थी कि कुछ ही समय में इसने पूरी फैक्ट्री को अपने शिकस्त में ले लिया।

6 लोगो के फंसे होने कि आशंका

पुलिस उपायुक्त परविंदर सिंह ने अपने बयान में कहा कि, उद्योग नगर में जूते की फैक्ट्री में आग लगने की जानकारी देने के लिए हमारे पास सुबह आठ बजकर 56 मिनट पर फोन आया। दमकल की 24 गाड़ियां और 15 अन्य वाहन मौके पर मौजूद हैं और हम सब आग पर काबू पाने कि पूरी कोशिश कर रहें है। परमिंदर सिंह के मुताबिक परिसर के अंदर पांच-छह लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है, वहीं मौके पर दो एंबुलेंस भी बुलाई गई हैं।

भीषण आग पर काबू पाने में लगी टीम 

 दिल्ली फायर सर्विस के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा, हमें करीब 8:26 बजे सूचना मिली थी,  जिसके बाद शुरुआत में 24 फायर टेंडर भेजे गए थे, लेकिन आग ज्यादा भीषण होने के चलते सात और वाहनों को रवाना किया गया। वहीं फायर रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है। आग थोड़ी बढ़ी है इसलिए आग पर अभी काबू नहीं पाया गया है। इसके साथ ही अतुल गर्ग ने बातचीत के दौरान यह भी बताया  कि अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं मिली है, लेकिन कारखाने के मालिक ने बताया है कि उनके छह कर्मचारी लापता हैं और उनको फोन लगाने पर कॉल का जवाब नहीं दे रहे हैं। 

टॅग्स :दिल्लीआगअग्निकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए