लाइव न्यूज़ :

एक व्यक्ति ने अपनी भाभी की हत्या की, पुलिस के सामने किया आत्मसमर्पण

By भाषा | Updated: November 11, 2020 17:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 नवंबर उत्तर-पूर्वी दिल्ली के करावल नगर में 26 साल के एक व्यक्ति ने कथित रूप से गला दबाकर अपनी भाभी को मार डाला और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार करावल नगर का रोहित (26) मंगलवार को करीब साढ़े तीन बजे डीसीपी कार्यालय पहुंचा और उसने बताया कि उसने अपनी भाभी की हत्या कर दी एवं शव उसके घर पर पड़ा है।

पुलिस उपायुक्त (उत्तरपूर्व) वेद प्रकाश सूर्य ने कहा, ‘‘ करावल नगर थाने के प्रभारी दो अन्य कर्मियों के साथ घटनास्थल पर गये और उन्होंने वहां महिला का शव पाया। ’’

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार रोहित ने बताया कि उनके बीच अक्सर झगड़ा होता था क्योंकि महिला उसकी मां से उसे दूर ले जाकर उसके साथ रहना चाहती थी। रोहित के मुताबिक तीन साल पहले उसके बड़े भाई ने खुदकुशी कर ली थी और उसकी विधवा उसके (रोहित के) साथ रह रही थी।

पुलिस का कहना है कि मंगलवार को भी इसी मुद्दे पर उनके बीच झगड़ा हो गया जिसके बाद रोहित ने करीब ढाई बजे गला दबाकर उसे मार डाला और फिर उसने पुलिस को इसकी सूचना दी।

सूर्या ने बताया कि करावल नगर थाने में एक मामला दर्ज किया गया और रोहित को गिरफ्तार कर लिया गया। बुधवार को महिला का पोस्टमार्टम किया जा रहा है ।

पुलिस के अनुसार महिला का एक बेटा एवं बेटी है। घटना के वक्त दोनों बच्चे घर से बाहर थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत