कश्मीर में सेबों से लदे ट्रक में अफीम ले जा रहा व्यक्ति गिरफ्तार
By भाषा | Published: January 24, 2021 03:59 PM2021-01-24T15:59:43+5:302021-01-24T15:59:43+5:30
जम्मू, 24 जनवरी जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले में रविवार को सेबों से लदे एक ट्रक से 53 किलोग्राम चूरा पोस्त बरामद किया गया और वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पंजाब के होशियारपुर जिला निवासी हरजिंदर सिंह कश्मीर से अपना ट्रक पंजाब जा रहा था, तभी रामकोट में पुलिस ने उसे रोका और वाहन की जांच की।
अधिकारी ने कहा कि जांच में मादक पदार्थ बरामद किया गया।
सिंह पर एनडीपीएस कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।
अधिकारी ने कहा कि शनिवार को जम्मू के भटिंडी क्षेत्र में जांच के दौरान पुलिस ने मादक पदार्थ बेचने वाले दो संदिग्ध व्यक्तियों को भी गिरफ्तार किया था।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।