लाइव न्यूज़ :

महिलाओं से दोस्ती कर धोखाखड़ी से पैसे लेने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: March 12, 2021 17:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 मार्च दिल्ली के उत्तम नगर में कथित रूप से महिलाओं से दोस्ती करने और उनसे धोखाधड़ी से पैसे लेने के लिये 28 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि आरोपी मोहित गोयल ने अपने परिवार के सदस्यों के गंभीर बीमारी से जूझने का बहाना बनाकर महिलाओं से पैसे मांगे और पैसे मिलते ही अपना मोबाइल नंबर बदल दिया।

पुलिस ने कहा कि एक महिला की शिकायत के बाद गोयल के खिलाफ कार्रवाई की गई। महिला ने शिकायत में आरोप लगाया कि आरोपी ने कर्ज के सिलसिले में पिछले साल अक्टूबर में उससे मुलाकात की थी। जब वह उसकी दोस्त बन गई तो वह एक बार किसी अन्य व्यक्ति के साथ उससे मिला और कैंसर से जूझ रहे अपने भतीजे के इलाज के लिये पैसे मांगने लगा।

शिकायत के अनुसार महिला ने कहा कि उसने भावनात्मक आधार पर गोयल को कुछ नकद और कुछ ऑनलाइन माध्यम से 75 हजार रुपये दिये।

आरोपी ने महिला के नाम पर किस्तों में दो मोबाइल फोन भी खरीदे, उन्हें अपने पास मंगाया और फिर किसी अन्य व्यक्ति को बेचकर फरार हो गया।

शिकायत में कहा गया है कि बाद में जब शिकायतकर्ता ने आरोपी से पैसे मांगे तो आरोपी ने शिकायतकर्ता को पैसे भेजने का फर्जी स्क्रीनशॉट भेज दिया।

पुलिस उपायुक्त (द्वारका) संतोष कुमार मीणा ने कहा कि शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 406 और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने कहा कि जांच के दौरान पता चला कि आरोपी लगातार अपने मोबाइल नंबर और ठिकाने बदलता रहता था। गुप्त जानकारी के आधार पर पुलिस ने टीम ने गोयल का पता लगाया और बुधवार को उत्तम नगर से उसे गिरफ्तार कर लिया।

डीसीपी ने कहा, ''गोयल भोली-भाली लड़कियों को दोस्त बनाता था। इसके बाद उन्हें अपने प्रियजनों की गंभीर बीमारी के बहाने भावनात्मक रूप से ब्लैकमेल कर पैसे मांगता था। पैसे मिलते ही वह अपना संपर्क नंबर बंद कर लिया करता था।''

पुलिस आरोपी के पास से धोखाधड़ी कर मांगी गई रकम बरामद करने और अन्य मामलों में उसकी संलिप्तता का पता लगाने के प्रयास कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्रिकेटDelhi Capitals vs Mumbai Indians: मैच से पहले मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या बाहर, एमआई ने डीसी के खिलाफ किए 3 बदलाव

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो