लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर की स्थिति पर सुनवाई करेगा अमेरिकी कांग्रेस का समूह, पर्यवेक्षकों ने जताया ये संदेह

By भाषा | Updated: November 12, 2019 16:30 IST

आयोग ने बुधवार, 13 नवंबर को सुनवाई के लिए गवाह के रूप में अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता संबंधी अमेरिकी आयोग की आयुक्त अनुरिमा भार्गव को आमंत्रित किया है।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिकी कांग्रेस का मानवाधिकार संबंधी एक समूह जम्मू-कश्मीर की स्थिति पर इस हफ्ते सुनवाई आयोजित करेगा।पर्यवेक्षकों ने समूह के इरादों पर संदेह जताया

अमेरिकी कांग्रेस का मानवाधिकार संबंधी एक समूह भारत द्वारा जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त किए जाने के बाद वहां की स्थिति पर इस हफ्ते सुनवाई आयोजित करेगा। लेकिन कुछ पर्यवेक्षकों ने समूह के इरादों पर संदेह जताया और कहा कि इस समूह के गवाह भारत के घोर विरोधी रहे हैं।

टॉम लैंटोस मानवाधिकार आयोग ने सुनवाई की घोषणा करते हुए कहा कि गवाह जम्मू कश्मीर में मानवाधिकारों की स्थिति की जांच करेंगे। वे क्षेत्र के इतिहास और भारत तथा पाकिस्तान में मानवाधिकार के उल्लंघन के तरीकों के परिप्रक्ष्य में स्थिति की जांच करेंगे और कार्रवाई के लिए कांग्रेस से सिफारिश करेंगे।

आयोग ने बुधवार, 13 नवंबर को सुनवाई के लिए गवाह के रूप में अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता संबंधी अमेरिकी आयोग की आयुक्त अनुरिमा भार्गव को आमंत्रित किया है। टॉम लैंटोस आयोग के वास्तविक इरादों पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस पर्यवेक्षकों ने कहा कि इसके सह अध्यक्षों ने नोटिस के बिना सुनवाई की घोषणा की और ऐसा पैनल चुना है जो भारत का विरोधी है।

उन्होंने पैनल में शामिल लोगों की मंशा पर भी संदेह जताया। कांग्रेस पर्यवेक्षकों ने संदेह जताया कि इसके पीछे पाकिस्तानी-अमेरिकी और पाकिस्तानी प्रतिष्ठान के करीबी लोगों के समूहों द्वारा बडे पैमाने पर धन मुहैया कराया जाना है। 

टॅग्स :अमेरिकाजम्मू कश्मीरधारा ३७०
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं