लाइव न्यूज़ :

राम मंदिर के भूमि पूजन की तैयारियों के बीच मुख्यमंत्री ने किया ऐलान, इस जगह बनेगा भगवान राम की मां का भव्य मंदिर

By सुमित राय | Updated: August 2, 2020 14:29 IST

राम मंदिर निर्माण के लिए 5 अगस्त को अयोध्या में होने वाले भूमिपूजन के बीच छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने भगवान राम की मां कौशल्या का भव्य मंदिर बनाने का ऐलान किया है।

Open in App
ठळक मुद्देछत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भगवान राम की मां कौशल्या का मंदिर बनाने की घोषणा की है।5 अगस्त को अयोध्या में होने वाले भूमि पूजन के लिए तैयारियां जोरों पर है।

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए पांच अगस्त को होने वाले भूमि पूजन की तैयारियों के बीच छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भगवान राम की मां कौशल्या का मंदिर बनाने की घोषणा की है। सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि भगवान राम की माता कौशल्या का भव्य मंदिर रायपुर के पास बनाया जाएगा। बता दें कि 5 अगस्त को अयोध्या में होने वाले भूमि पूजन के लिए तैयारियां जोरों पर है और इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शामिल होने की संभावना है।

विशेष रूप से छत्तीसगढ़ सरकार राम वन गमन पथ पर महत्वपूर्ण स्थानों को पर्यटन स्थलों के रूप में विकसित कर रही है और चंदखुरी में एक मंदिर बनाने की योजना बना रही है, जहां माता कौशल्या का जन्म हुआ था।

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि भगवान राम के ननिहाल चंदखुरी को पर्यटन-तीर्थ के रूप में विकसित किया जाना है, इसलिए वहां स्थित प्राचीन कौशल्या माता मंदिर के सौंदर्यीकरण के साथ-साथ नागरिक सुविधाओं को विकसित किया जाएगा। सीएम ने दावा किया कि छत्तीसगढ़ भगवान राम की मां कौशल्या का घर है, जहां माना जाता है कि वनवास के दौरान प्रभु ने महत्वपूर्ण समय बिताया था।

रमन सिंह ने ट्वीट कर कहा, "प्रभु श्री राम के ननिहाल चंदखुरी का सौंदर्य अब पौराणिक कथाओं के नगरों जैसा ही आकर्षक होगा। राजधानी रायपुर के निकट स्थित इस गांव के प्राचीन कौशल्या मंदिर के मूल स्वरूप को यथावत रखते हुए, पूरे परिसर के सौंदर्यीकरण की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। ।।जय सिया राम।।"

अयोध्या में जोरो पर है भूमिपूजन की तैयारी

भगवान राम की जन्म स्थली अयोध्या में भूमिपूजन से पहले तैयारियां जोरो पर हैं। कई इमारतों पर पीला रंग-रोगन किया जा रहा है जिनपर रामायाण के विभिन्न पात्रों की तस्वीरें उकेरी जा रही हैं। पीएम मोदी साकेत कॉलेज स्थित हेलीपैड से राम जन्मभूमि पहुंचेंगे। राम जन्भूमि मंदिर निर्माण के लिए होने वाले भूमि पूजन समारोह के अवसर पर मंदिर प्रशासन लोगों और श्रद्धालुओं में वितरण के लिए ‘प्रसाद’ के एक लाख से अधिक पैकेट उपलब्ध कराएगा। रामलला की मूर्ति को 'भूमिपूजन' के दिन एक नई 'नवरत्न' पोशाक पहनायी जाएगी। पोशाक में नौ मणि रत्न जड़ित होंगे और इसकी सिलाई यहां की जा रही है।

टॅग्स :भूपेश बघेलराम मंदिरछत्तीसगढ़अयोध्याभगवान राम
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

पूजा पाठकैसे करें हनुमान बाहुक का पाठ?, मंगलवार-शनिवार को शुरू कर पाठ?, देखिए वीडियो

पूजा पाठHanuman Janmotsav 2026: रूद्र के अवतार हनुमान जी को अमरता का वरदान?, मंगलवार को जरूर करें बजरंग बाण?, वीडियो

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह