लाइव न्यूज़ :

मप्र में मुख्यमंत्री चौहान के नेतृत्व में स्थापित होगी "न्यायपूर्ण" सरकार : सिंधिया

By भाषा | Updated: December 11, 2020 20:45 IST

Open in App

इंदौर, 11 दिसंबर मध्यप्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार की तेज अटकलों के बीच भाजपा के राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में पार्टी की ‘‘न्यायपूर्ण’’ सरकार स्थापित की जाएगी।

सिंधिया ने शहर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से कहा, "हम मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में राज्य में भाजपा की न्यायपूर्ण सरकार स्थापित करेंगे।"

राज्यसभा सांसद ने अलग-अलग क्षेत्रों के माफिया के खिलाफ चौहान सरकार की जारी मुहिम की तारीफ करते हुए कहा, "अवैध काम करने वाले लोगों के खिलाफ चौहान सरकार दृढ़ संकल्प और पूरी ताकत से काम कर रही है।"

सिंधिया, चौहान के साथ कुछ विवाह समारोहों में शामिल होने इंदौर आए थे।

इससे पहले, सिंधिया शुक्रवार को ही राजधानी भोपाल आए और हवाई अड्डे से सीधे मुख्यमंत्री आवास गये। इससे प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें तेज हो गई हैं।

प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों के पिछले माह संपन्न उप चुनावों में सत्तारूढ़ भाजपा ने 19 सीटें जीती थी। इन सीटों के विजयी उम्मीदवारों में वे 15 नेता शामिल हैं जो सिंधिया की सरपरस्ती में मार्च के दौरान कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे।

इस बड़े पालाबदल से कमलनाथ की अगुवाई वाली तत्कालीन कांग्रेस सरकार नौ महीने पहले गिर गई थी। इसके बाद शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा सूबे की सत्ता में लौट आई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतPahalgam Attack Anniversary: पहलगाम नरसंहार की बरसी पर उमर अब्‍दुल्‍ला और मनोज सिंन्‍हा, बोले- "हम न भूलेंगे और न माफ करेंगे"

भारतपहलगाम हमले के एक साल: पीएम मोदी ने दी पीड़ितों को श्रद्धांजलि, कहा- "भारत न झुकेगा, न डरेगा"

भारतPahalgam Attack Anniversary: पहलगाम नरसंहार के बाद आपरेशन सिंदूर के जख्‍म अभी भी हरे एलओसी से सटे गांवों में

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत

कारोबारFuel Rates Today: आपके शहर में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ या महंगा? यहाँ देखें आज के ताजा रेट्स

भारत अधिक खबरें

भारतताकि आग लगने पर कुआं खोदने की न आए नौबत 

भारतपिघलती बर्फ, तपती धरती से बढ़ता खतरा

भारतविधेयक रद्द होने से ₹ 50000 करोड़ की बचत !

भारतVIDEO: खाटू श्याम मंदिर पहुंचे CM धामी, बोले - अब बंगाल में आएगा बड़ा बदलाव!

भारत'लुटेरी सरकार को जवाब...,' तमिलनाडु में गरजे सीएम डॉ. मोहन, देखें उनके अंदाज के Photos