लाइव न्यूज़ :

उज्जैन में पतंग के मांझे से कबाड़ व्यवसायी का गला कटा, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, दो गिरफ्तार

By बृजेश परमार | Updated: January 5, 2023 22:09 IST

गुरुवार शाम को हरीफाटक ब्रिज से घर जांसा पुरा जा रहे कबाड़ व्यवसायी मोइनुद्दीन (30) का गला कट गया। गंभीर स्थिति में उसे निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देहरीफाटक ब्रिज से घर जांसा पुरा जा रहे मोइनुद्दीन (30) का गला कट गयायह हादसा दो थाना महाकाल एवं नीलगंगा की सीमा के अंतर्गत हुआगंभीर स्थिति में घायल कबाड़ व्यवसायी को निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है

उज्जैन: प्रतिबंध के बावजूद चाइना डोर के उपयोग से आम आदमी की जान पर बन रही है। पुलिस की धरपकड़ की कार्रवाई के बावजूद चाइना डोर के उपयोग से हताहत हो रहे हैं। लगातार दूसरे दिन शहर में चायना डोर से गला कटने का मामला सामने आया है। गुरुवार शाम को हरीफाटक ब्रिज से घर जांसा पुरा जा रहे कबाड़ व्यवसायी मोइनुद्दीन (30) का गला कट गया। 

गंभीर स्थिति में उसे निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। हादसा दो थाना महाकाल एवं नीलगंगा की सीमा के अंतर्गत हुआ। अपरांह के समय स्क्रेप व्यवसायी मोइनुद्दीन पिता वज़ीरुद्दीन अपनी बाईक पर हरि फाटक ब्रिज पर गदा पुलिया की और से चढ़े और बेगमबाग की तरफ उतरते समय हरिफाटक ब्रिज पर वे कुछ समझ पाते इससे पूर्व आकस्मिक रूप से गले पर आई चाइना डोर से उनका गला कट गया।

घायल को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया जहां से उन्हें निजी अस्पताल भेज दिया गया। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कर आपरेशन थियेटर में गले पर टांके लगाए गए हैं। उनकी हालत खतरे से बाहर है। फिलहाल इलाज जारी जारी हनीलगंगा थाना प्रभारी तरूण कुरील साना की जानकारी आने पर पुलिस टीम अस्पताल भेजी जाएगी। 

घायल के बयान के उपरांत घटना स्थल का स्पष्ट होने पर प्रकरण दर्ज किया जाएगा। एक दिन पूर्व कोतवाली थाना के पास 6 वर्ष की मासूम का गला कट गया था। चाइना डोर से एक वर्ष पूर्व जीरो पाईंट ब्रिज पर युवती का गला कटने पर उसकी ईलाज के दौरान मौत हो चुकी है।

एक आरोपी से 2 गट्टे जब्त,एक पतंग उडाते पकड़ाया 

चाइना डोर पर क्रय विक्रय एवं उपयोग के जिला दंडाधिकारी के आदेश के बावजूद लोग उसका उपयोग करने से बाज नहीं आ रहे हैं। चिमनगंज थाना प्रभारी जितेन्द्र भास्कर के अनुसार बुधवार रात को पदमावती एवेन्यू कानीपुरा रोड से अंतरिक्ष 32 वर्ष निवासी इंदिरा नगर को चाइना डोर के 2 गट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। 

अब चायना डोर का उपयोग कर पतंग उड़ाने वालों को भी पकड़ा जा रहा है। गुरुवार शाम को पुलिस ने तिरूपति धाम कालोनी से यहीं के निवासी गौरव 21 वर्ष को चायना डोर से पतंग उड़ाते पकड़ा है। दोनों ही आरोपियों पर भादवि की धारा 188 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

टॅग्स :उज्जैनMadhya Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण