लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक बिल्डर की हत्या

By भाषा | Updated: September 6, 2021 10:01 IST

Open in App

महाराष्ट्र के पालघर जिले के विरार शहर में 31 वर्षीय एक बिल्डर की अज्ञात हमलावरों ने कथित तौर पर हत्या कर दी। विरार थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना तड़के करीब तीन बजे हुयी, जब हमलावरों ने बिल्डर को पकड़ा और उस पर एक धारदार हथियार से हमला कर दिया। बिल्डर की पहचान निशांत नरेश कदम के रूप में की गयी है। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने निशांत को अस्पताल में भर्ती कराया जहां, चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में भारतीय दंड संहिता की धारा 302 और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'