लाइव न्यूज़ :

यूपी: पार्टी में शराब पीने से 12 लोगों की मौत, सीएम योगी ने किया 2 लाख मुआवजे का ऐलान

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 11, 2018 13:24 IST

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में एक रिश्‍तेदार के घर पार्टी में 12 लोगों की जहरीली शराब पीने मौत हो गई है।

Open in App

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में एक रिश्‍तेदार के घर पार्टी में 12 लोगों की जहरीली शराब पीने मौत हो गई है। पुलिस के मुताबिक मरने वाले सभी लोग अलग-अलग गांव के हैं और ये सभी लोग बाराबंकी पुलिस थाने के अंदर आते हैं। पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर सारे शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिवार वालों को 2 लाख रुपए मुआवजा देने का ऐलान किया है और साथ ही एक जांच के लिए एक टीम भी गठित की है। वहीं आबकारी मंत्री जय प्रताप सिंह ने कहा कि लखनऊ से एक टीम बाराबंकी जांच करने गई है। अगर जांच में यह पुष्टि हो जाती है कि जहरीली शराब पीने से ही लोगों की मौतें हुई हैं तो इसके लिए जिम्मेदारों लोगों पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि शराब से मौत होने पर सख्त कानून बने हैं, जिम्मेदारों पर उन्हीं धाराओं के तहत एक्शन लिया जाएगा।

सूचना मिलते ही जिले के आबकारी विभाग के संयुक्त आयुक्त एएन त्रिपाठी देवा कोतवाली के मुनिया गांव पुहंचे। विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों ने गांव में डेरा डालकर रखा है। ग्रामीणों ने बताया कि इस दौरान आबकारी विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने पहले तो मृतकों के परिजनों को रुपये बांटे, फिर शराब के क्षेत्रीय ठेकेदारों को मामले को मैनेज करने में लगा दिया। 

बाराबंकी के एडीएम अनिल कुमार ने कहा कि एक व्‍यक्ति की मौत इसमें हार्ट अटैक से हुई थी और उनके रिश्‍तेदार अंतिम संस्‍कार के लिए शव ले जा चुके हैं। उन्‍होंने कहा कि अन्‍य लोगों के शवों को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस को  पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। ताकि मरने के और कारणों का पता चल सके। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

बताया जा रहा है कि बुधवार को सभी लोग अपने रिश्‍तेदार के यहां एक समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। इसी दौरान सेलिब्रेशन के लिए  लोगों ने मिलकर शराब पी। इसके थोड़े देर बाद ही शराब पीने वाले सभी लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। कई लोगों को ज्यादा हालत खराब होने पर लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में भी एडमिट कराया गया था, जहां उनकी हालात में कोई सुधार नहीं हुआ।  बता दें कि स्‍थानीय जिला प्रशासन ने इस घटना की पुष्टि की है।

 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी