लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में 31 दिसंबर तक 31.3 लाख आरटी-पीसीआर परीक्षण समेत 87.8 लाख कोविड-19 जांच की गयीं

By भाषा | Updated: March 8, 2021 20:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ मार्च कोविड-19 महामारी का मुकाबला करने के लिए दिल्ली सरकार की सघन जांच रणनीति के तहत पिछले साल 31 दिसंबर तक 31.3 लाख आरटी-पीसीआर परीक्षण समेत 87.8 लाख जांच की गयीं। सोमवार को परिणाम बजट (आउटकम) बजट में यह जानकारी दी गयी।

राष्ट्रीय राजधानी में अबतक कोरोना वायरस के 6.41 लाख से अधिक मामले सामने आ चुके हैं।

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सोमवार को दिल्ली सरकार का परिणाम (आउटकम) बजट 2020-21 पेश किया जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, लोक निर्माण एवं पर्यावरण विभागों में बहुत अच्छा काम होने का दावा किया गया है।

सरकार की इस कामकाज रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘ 31 दिसंबर, 2020 जो इस स्थिति रिपोर्ट की संदर्भ अवधि है, तक 31.3 लाख आरटी-पीसीआर परीक्षण समेत 87.8 जांच की गयीं। जब यह महामारी शीर्ष पर थी जब रोजाना 90000 से अधिक परीक्षण किये गये जो देश में किसी भी शहर या राज्य में बल्कि दुनिया में प्रति व्यक्ति सर्वाधिक है। ’’

रिपोर्ट मे कहा गया है, ‘‘ बस तुलनात्मक दृष्टि से, भारत में जब दिल्ली में रोजाना प्रति 10 लाख पर 4400 की दर से जांच की जा रही थीं तब केरल में प्रति 10 लाख पर 2300 परीक्षण किये जा रहे थे और वह दूसरे नंबर पर था। इसका राष्ट्रीय औसत प्रति 10 लाख पर 1300 परीक्षण था।’’

रिपोर्ट के अनुसार दिसंबर, 2020 तक दिल्ली में कोविड-19 के 6,09,322 मरीज संक्रमणमुक्त हुए जबकि 10,536 को जान गंवानी पड़ी। मृत्यु दर 1.68 फीसद रही।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता