लाइव न्यूज़ :

84 साल के श्यामबाबू हार चुके हैं 32 बार चुनाव, लेकिन इस बार भी ठोकी ताल, ये है उनका मकसद 

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 7, 2019 10:17 IST

ओडिशा के बेरहमपुर के रहने वाले 84 साल के श्यामबाबू सुबुद्धि अबतक 32 बार चुनाव लड़ चुके हैं और उन्हें हर बार हार का सामना करना पड़ा है

Open in App

कई लोगों के ऊपर चुनाव लड़ने का जुनून सवार हो जाता है और उन्हें चाहे जितनी भी हार मिलें लेकिन वो चुनाव लड़ने के लिए थकते नहीं हैं और हर बार ताल ठोक देते हैं। कुछ इसी तरह का मामला है ओडिशा के बेरहमपुर के रहने वाले 84 साल के श्यामबाबू सुबुद्धि का। वे अबतक 32 बार चुनाव लड़ चुके हैं और उन्हें हर बार हार का सामना करना पड़ा है और इस बार भी लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए उन्होंने कमर कस ली है। 

श्यामबाबू सुबुद्धि 1962 से निर्दलीय चुनाव लड़ते आ रहे हैं। उन्होंने अभी तक 32 बार चुनाव लड़ा है, जिसमें लोकसभा, राज्य सभा और विधानसभा चुनाव शामिल हैं। उनका कहना है कि मुझे भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई जारी रखनी है। मेरा चुनाव चिन्ह एक बल्ला है और उस पर 'प्राइम मिनिस्टर कैंडिडेट' लिखा हुआ है। श्यामबाबू सुबुद्धि का कहना है कि मैं अस्का और बेरहमपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने जा रहा हूं। मैं ट्रेनों, बसों और बाजारों में अपने दम पर चुनाव प्रचार करता हूं। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि मैं जीतता हूं या हारता हूं। मुझे लड़ाई जारी रखनी है।खबरों के मुताबिक, सुबुद्धि पेशे से होम्योपैथी डॉक्टर हैं और उनके परिवार में दो बेटे और दो बेटियां हैं, जिनती शादी हो चुकी है। वहीं पत्नी का निधन हो चुका है। बताया गया है कि वे निर्दलीय पीवी नरसिम्हा राव और बिजू पटनायक के खिलाफ चुनाव लड़ चुके हैं।

टॅग्स :लोकसभा चुनावओड़िसा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

कारोबार8.5 लाख कर्मचारियों-पेंशनधारकों को लाभ, महंगाई भत्ता 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत?, ओडिशा के मुख्यमंत्री माझी ने दिया तोहफा

क्राइम अलर्टWATCH: सड़क पर पड़े व्यक्ति पर 2 क्विंटल की बुलेट+3 क्विटल के उसपर बैठे लोग चढ़ाकर निकाल दिया, डिस्टर्बिंग वीडियो ओडिशा का

भारतकंकाल ने बता दिया कि ये सिस्टम कंकाल है !

ज़रा हटकेअंधा कानून, गूंगा प्रशासन! ओडिशा में ₹20,000 की पेंशन के लिए शख्स को बैंक ले जाना पड़ा बहन का कंकाल, वीडियो देख पसीज जाएगा आपका दिल

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी