लाइव न्यूज़ :

7वां वेतन आयोग: इन कर्मचारियों की सैलरी में होगा हजारों रुपए का इजाफा, रेलवे मिनिस्ट्री ने दिया आदेश

By स्वाति सिंह | Updated: August 18, 2019 14:44 IST

1 जनवरी 2016 से पहले जितने लोको पायलट की तैनाती हुई थी। उनके प्रमोशन के बाद चीफ लोको इंस्‍पेक्‍टर बनाया गया था। लेकिन इसके बावजूद उनकी सैलरी 1 जनवरी 2016 के बाद भर्ती लोको पायलट से कम थी। 

Open in App

1 जनवरी 2016 के पहले प्रमोशन पाने वाले कर्मचारियों के वेतन में हजारों रुपए का इजाफा होने वाला है। दरअसल, 1 जनवरी 2016 के बाद भर्ती हुए जूनियर अफसरों को सैलरी कम मिल रही थी। इस खामी जल्द दूर करने के लिए रेलवे मिनिस्‍ट्री ने आदेश दिया है।

जी बिजनेस में छपी रिपोर्ट के मुताबिक 1 जनवरी 2016 से पहले जितने लोको पायलट की तैनाती हुई थी। उनके प्रमोशन के बाद चीफ लोको इंस्‍पेक्‍टर बनाया गया था। लेकिन इसके बावजूद उनकी सैलरी 1 जनवरी 2016 के बाद भर्ती लोको पायलट से कम थी। 

बताया जा रहा है कि इसका कारण यह है कि 1 जनवरी 2016 के बाद से भर्ती हुए कर्मचारियों को 7वें वेतन आयोग के तहत लाभ मिल रहा है लेकिन इससे पहले भर्ती होने वाले कर्मचारी इस सुविधा से वंचित हैं। इसके चलते अब सीनियर कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाई जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इससे सीनियर स्‍टाफ की सैलरी में हजारों रुपए की बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।

बता दें कि सातवें वेतन के तहत लोको इंस्‍पेक्‍टर का पे मैट्रिक्‍स लगभग 74000 रुपए माह मिलता है, जबकि चीफ लोको इंस्‍पेक्‍टर का मैट्रिक्‍स 78000 रुपए तय हुआ था। उधर, लोको पायलट एक्‍सप्रेस का मैट्रिक्‍स 74000 रुपए माह था और लोको पायलट पैंसजरकी बेसिक 65000 रुपए थी।

टॅग्स :सातवां वेतन आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार8th Pay Commission: आठवें वेतन आयोग के तहत कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के वेतन में कितनी होगी वृद्धि?

भारत8th Pay Commission Salary Hike:केंद्र ने 8वें वेतन आयोग को दी मंजूरी, जानें पिछले आयोगों ने कितनी बढ़ाई थी सरकारी कर्मचारियों की सैलरी

कारोबार7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए सीईए क्लेम को लेकर जारी हुआ बड़ा अपडेट, जानें क्या है जानकारी?

भारत7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, मोदी सरकार जल्द दे सकती है बकाया महंगाई भत्ता

भारत7th Pay Commission: अब पेंशनभोगियों को बैंक देगी मासिक पेंशन स्लिप, सरकार ने दिए निर्देश, होंगे ये बड़े फायदे

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील