लाइव न्यूज़ :

Stranded in India पोर्टल पर 5 दिनों में 769 विदेशी पर्यटकों ने किया रजिस्ट्रेशन, देश के अलग-अलग इलाकों में फंसे हैं ये लोग

By सुमित राय | Updated: April 6, 2020 15:57 IST

पोर्टल के शुरु होने के पहले पांच दिनों के भीतर ही देश भर से 769 विदेशी पर्यटक इसपर अपना पंजीकरण करा चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देविदेशी पर्यटकों की पहचान और मदद से लिए सरकार ने 31 मार्च 2020 को www.strandedinindia.com पोर्टल की शुरुआत की थी।पोर्टल के जरिए सहायता मिलने के बाद अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया समेत कई देशों के पर्यटकों ने इस पहल की तारीफ की है।

कोरोना वायरस के कारण देशभर में चल रहे लॉकडाउन में अलग-अलग इलाकों में फंसे 769 विदेशा पर्यटकों ने स्ट्रैंडेड इन इंडिया (Stranded in India) पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराया है। दरअसल, केंद्र सरकार ने लॉकडाउन के बीच फंसे विदेशी पर्यटकों की पहचान करने और उन्हें सहायता करने के लिए से 31 मार्च 2020 को www.strandedinindia.com पोर्टल की शुरुआत की थी।

देशभर के अलग-अलग इलाकों में फंसे विदेशी पर्यटकों को पोर्टल पर लॉग इन करना होगा, अपने संपर्क के बारे में कुछ बुनियादी जानकारी देनी होगी और यदि कोई समस्या या कठिनाई है, तो उसके बारे भी बताना होगा। पोर्टल के शुरु होने के पहले पांच दिनों के भीतर ही देश भर से 769 विदेशी पर्यटक इसपर अपना पंजीकरण करा चुके हैं।

इस पोर्टल के जरिए सहायता मिलने के बाद अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया समेत कई देशों के पर्यटकों ने भारत सरकार के इस पहल की तारीफ की है। इसके साथ ही उन्होंने लॉकडाउन के दौरान जरूरी सहायता करने के लिए आभार भी जताया है।

पोर्टल के माध्य से ऐसे पर्यटक भारत में रहते हुए अपने देश से संबधित विदेशी कार्यालयों से जुड़े हुए हैं और उन्हें अपने देश वापस जाने के लिए भारत से संचालित होने वाली अंतरराष्ट्रीय उडानों की ताजा जानकारी लगातार मिल रही है। इसके अलावा आवश्यकातानुरूप, उन्हें चिकित्सा सहायता, भोजन और आवास की सुविधा भी प्रदान की जा रही है।

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनकोरोना वायरसभारत सरकारसीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

कारोबारमार्च 2027 तक 10000000 घरों को सौर ऊर्जा लक्ष्य?, पीएम मोदी ने कहा- शहर चाहे बड़ा हो या छोटा, बदलाव दिख रहा, बड़ी संख्या में घरों की छतों पर सौलर पैनल

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

कारोबार28,840 करोड़ रुपये और ‘उड़ान’ योजना को मंजूरी?, कैबिनेट बैठक में 3 प्रमुख निर्णय, देखिए सूची

कारोबारFuel crisis: नए गैस कनेक्‍शन पर 500 रुपये तक फ्री गैस और सिक्‍योरिटी चार्ज में राहत?, PNG पर सरकार का बड़ा फैसला, 31 मार्च तक उठाएं फायदा?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं