लाइव न्यूज़ :

केरल में कोविड-19 के 7,167 नये मामले, 167 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: October 31, 2021 20:34 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 31 अक्टूबर केरल में रविवार को कोविड-19 के 7,167 नये मामले सामने आने के साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 49,68,657 हो गई है।

सरकार ने मृतकों की संख्या में 167 मौतों को शामिल किया है, जिनकी गणना किसी कारणवश पहले नहीं हो सकी थी, जिन्हें मिलाकर अब तक राज्य में कुल 31,681 संक्रमितों की जान जा चुकी है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी।

विज्ञप्ति के मुताबिक केरल में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 6,439 मरीज संक्रमणमुक्त हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 48,57,181 हो गई है। विज्ञप्ति में बताया कि राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 79,185 हो गयी है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य के 14 जिलों में से एर्णाकुलम में सर्वाधिक 1,046 नये मामले सामने आए। इसके बाद तिरुवनंतपुरम में 878 जबकि त्रिशूर में कोरोना वायरस संक्रमण के 753 नये मामले दर्ज किए गए।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि केरल में बीते 24 घंटे के दौरान 65,158 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई। राज्य में कुल 2,72,248 लोगों को निगरानी में रखा गया है, जिसमें से 7,276 लोग विभिन्न अस्पतालों में बने पृथक-वास में भर्ती हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान