लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 71 नए मामले

By भाषा | Updated: September 1, 2021 14:48 IST

Open in App

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 71 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 53,031 हो गई है। एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। राज्य निगरानी अधिकारी (एसएसओ) डॉ लोबसांग जाम्पा ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण से किसी की मौत नहीं होने से मृतक संख्या 260 बनी हुई है। उन्होंने बताया कि लेपारदा जिले में सबसे अधिक 12 मामले आए हैं। इसके बाद कैपिटल कॉम्प्लेक्स क्षेत्र में 11, तवांग में आठ, लोअर दिबांग घाटी में सात और वेस्ट कामेंग में चार मामले आए हैं। अधिकारी ने बताया कि रैपिड एंटीजन जांच से 66 मामलों की पुष्टि हुई, आरटी-पीसीआर जांच में एक मामले की पुष्टि हुई और ट्रू नैट जांच पद्धति से चार लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। अरुणाचल प्रदेश में वर्तमान में 863 उपचाराधीन मरीज हैं। वहीं, मंगलवार को 108 मरीजों के स्वस्थ होने के साथ ही अब तक 51,908 मरीज ठीक हो चुके हैं। अधिकारी ने बताया कि राज्य में ठीक होने की दर 97.88 प्रतिशत जबकि संक्रमण दर 1.79 प्रतिशत है। जाम्पा ने बताया कि राज्य में अब तक कुल 10,59,614 नमूनों की जांच हुई है जिसमें मंगलवार को 3,962 नमूनों की जांच भी शामिल है। राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ दिमोंग पाडुंग ने बताया कि राज्य में अब तक कुल 9,76,273 लोगों का टीकाकरण हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्राइम अलर्टक्रोध में जुबान आत्मघाती बन जाती है...!

क्राइम अलर्टअरुणाचल प्रदेश की 3 महिलाओं के साथ नस्लीय दुर्व्यवहार और अपमानजनक भाषा?, 11 मार्च तक न्यायिक हिरासत में हर्ष सिंह और रूबी जैन

क्राइम अलर्ट500 रुपये में मसाज पार्लर में काम करने वाली धंधेवाली?, अरुणाचल प्रदेश की तीन महिलाओं के साथ हॉरर घटना

भारतअरुणाचल प्रदेश और नागालैंड के जंगलों में लगी भीषण आग, वायु सेना ने 1.39 लाख लीटर पानी से बुझाई आग; टला बड़ा सकंट

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण