पिछले साल भारत से भाग गए 7000 अमीर लोग, ये है कारण

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 5, 2018 18:22 IST2018-02-05T17:03:56+5:302018-02-05T18:22:16+5:30

नेट वर्ल्ड हेल्थ के मुताबिक, साल 2017 में भारत से 7000 धनी लोग विदेश में पलायन हुए हैं। इसके साथ ही इन सभी लोगों ने भारत की नागरिकता छोड़कर किसी अन्य देश की नागरिकता ली है।

7,000 super-rich Indians shifted base in 2017 says report | पिछले साल भारत से भाग गए 7000 अमीर लोग, ये है कारण

पिछले साल भारत से भाग गए 7000 अमीर लोग, ये है कारण

पिछले साल 2017 में भारत के रिच इंडियंस के देश छोड़कर विदेश में ठिकाना बना लिया है। इस साल इन लोगों ने 16 गुना से भी ज्यादा कमाई की है। इसके बाद से विश्व में चीन के बाद सबसे ज्यादा भारत के पैसे वालों ने देश छोड़ा है। नेट वर्ल्ड हेल्थ के मुताबिक, साल 2017 में भारत से 7000 धनी लोग विदेश में पलायन हुए हैं। इसके साथ ही इन सभी लोगों ने भारत की नागरिकता छोड़कर किसी अन्य देश की नागरिकता ली है।

वहीं इसके पहले साल 2016 में 6000 लोगों ने देश छोड़ा था और 2015 में 4000 रिच भारतियों ने देश छोड़कर विदेश को अपना ठिकाना बनाया था। हलांकि भारत इस मामले में अभी भी चीन से पीछे है। बता दें कि 2017 में चीन में 10,000 रिच लोगों ने चीन छोड़कर विदेश में बस गए। वहीं तुर्की से 6,000, ब्रिटेन से 4,000, फ्रांस से 4,000 और रुस से 3,000 रिच लोगों ने पलायन किया और अन्य किसी देश की नागरिकता ली।

सबसे ज्यादा कहां जाना पसंद करते है रिच भारतीय 

भारत से विदेश जाने वाले सुपर रिच लोगों की पहली पसंद अमेरिका है। इसके साथ ही भारतीयों ने यूएई, कनाडा, आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में भी पलायन किया है। वहीं अगर चीन के लोगों की बात करें तो अमेरिका, कनाडा और आस्ट्रेलिया उनकी पहली पसंद है। रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय और चीन के अरबतियों का विदेश जाना किसी भी प्रकार से चिंता की बात नहीं है क्योंकि हर साल जितने लोग देश से पलायन कर रहे हैं उससे कहीं ज्यादा हर साल नए अरबपति बन रहे हैं। रिपोर्ट में यह भी उम्मीद जताई है कि अगर देश बेहतर हो जाए तो गए अरबपति वापस भी आ सकते हैं।

Web Title: 7,000 super-rich Indians shifted base in 2017 says report

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Indiaइंडिया