महाराष्ट्र से यूपी पहुंचे 7 मजदूर निकले कोरोना पॉजिटिव, सरकारी बस से पहुंचे थे बस्ती

By स्वाति सिंह | Published: May 2, 2020 11:13 AM2020-05-02T11:13:22+5:302020-05-02T11:13:22+5:30

उत्तर प्रदेश में कोरोना से मृतकों की संख्या 42 पहुंच गई है, वहीं अब तक राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 2328 पर पहुंच गई है। 654 मरीज इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं। इस समय राज्य के विभिन्न चिकित्सालयों में 1632 कोरोना संक्रमितों का इलाज चल रहा है।

7 labourers arrived from Maharashtra via Jhansi in government buses to Basti, tested positive for COVID19 | महाराष्ट्र से यूपी पहुंचे 7 मजदूर निकले कोरोना पॉजिटिव, सरकारी बस से पहुंचे थे बस्ती

महाराष्ट्र से यूपी पहुंचे 7 मजदूर निकले कोरोना पॉजिटिव, सरकारी बस से पहुंचे थे बस्ती

Highlightsमहाराष्ट्र से उत्तर प्रदेश के बस्ती पहुंचे 7 मजदूर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उत्तर प्रदेश में कोरोना से मृतकों की संख्या 42 पहुंच गई है

 लखनऊ: देशभर में लॉकडाउन के चलते अलग-अलग राज्यों में फंसे प्रवासी मजदूरों, पर्यटकों, छात्रों और श्रद्धालुओं को उनके गृह राज्य पहुँचाने की अनुमति मिल गई है। इसी बीच बताया जा रहा है कि शनिवार को महाराष्ट्र से उत्तर प्रदेश के बस्ती पहुंचे 7 मजदूर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उत्तर प्रदेश के जिला बस्ती के डीएम ने बताया कि सरकारी बसों में झांसी के रास्ते महाराष्ट्र से बस्ती पहुंचे 7 मजदूर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। 

महाराष्ट्र में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक मामले सामने आए

महाराष्ट्र में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक 1,008 मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्य में कोविड-19 संक्रमितों की संख्या बढ़कर 11,506 हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि शुक्रवार को 26 लोगों की मौत हुई और 106 लोगों को छुट्टी दे दी गई। राज्य में मृतकों की संख्या 485 हो गई है। छुट्टी पा चुके लोगों की तादाद 1,879 है। शुक्रवार को पुणे शहर में 10, मुंबई में पांच, जलगांव जिले में तीन और पुणे जिले, सिंधूदुर्ग, भिवंडी, ठाणे, नांदेड़, औरंगाबाद, और परभणी में एक एक व्यक्ति की मौत हुई। इसके अलावा मुंबई में उत्तर प्रदेश के निवासी की संक्रमण के इलाज के दौरान मौत हो गई। बयान में कहा गया है कि 26 में से 15 रोगी कई बीमारियों से जूझ रहे थे। 

देश में कोरोना वायरस से मृतकों की संख्या 1,218 हुई

देश में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर शनिवार को 1,218 हो गई और संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 37,336 तक पहुंच गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में अभी इस महामारी से संक्रमित 26,167 मरीजों का इलाज चल रहा है और 9,950 लोग स्वस्थ हो गए हैं। एक मरीज देश से बाहर चला गया है। इन मामलों में कुल 111 विदेशी नागरिक शामिल हैं। 

कोरोना से अन्य राज्यों का क्या है हाल

इस वायरस से शुक्रवार की शाम से हुईं मौतों के मामलों में महाराष्ट्र से 26, गुजरात से 22, मध्य प्रदेश से आठ, राजस्थान से चार, दिल्ली से दो और उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा और तमिलनाडु से एक-एक मामला शामिल है। इस वायरस से सबसे अधिक 485 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई है। इसके बाद गुजरात में 236, मध्य प्रदेश में 145, राजस्थान में 62, दिल्ली में 61, उत्तर प्रदेश में 42 और पश्चिम बंगाल तथा आंध्र प्रदेश में 33-33 लोगों की मौत हुई है। तमिलनाडु में मृतकों की संख्या 26 है जबकि कर्नाटक में इस महामारी से 22 मरीजों की मौत हुई है। 

पंजाब में 19 लोगों को इस महामारी से जान गंवानी पड़ी है जबकि जम्मू कश्मीर में आठ, केरल तथा हरियाणा में चार-चार तथा झारखंड और बिहार में तीन-तीन लोगों की मौत हुई है। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार मेघालय, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा और असम में एक-एक मरीज की मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में सबसे अधिक 11,506 मामले महाराष्ट्र में सामने आए हैं। इसके बाद गुजरात में 4,721, दिल्ली में 3,738 और मध्य प्रदेश में 2,719 मामले हैं। राजस्थान में 2,666 मामले सामने आए हैं। तमिलनाडु में 2,526 और उत्तर प्रदेश में 2,328 मामले हैं। आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के मामलों की संख्या 1,463 है जबकि तेलंगाना में 1,039 मामले हैं। पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 795, जम्मू कश्मीर में 639, कर्नाटक में 589, केरल में 497, पंजाब में 480 और बिहार में 471 है। हरियाणा में 360 मामले और ओडिशा में 149 मामले सामने आए हैं। झारखंड में वायरस से 111 लोग और चंडीगढ़ में 88 लोग संक्रमित हुए हैं। 

उत्तराखंड में 58 मामले सामने आए हैं। असम और छत्तीसगढ़ में 43-43 जबकि हिमाचल प्रदेश में 40 लोग संक्रमित हैं। अंडमान निकोबार द्वीप समूह में कोविड-19 के 33 मामले जबकि लद्दाख में 22 मामले हैं। मेघालय में इस वायरस से 12, पुडुचेचरी में आठ जबकि गोवा में सात लोग संक्रमित हैं। मणिपुर और त्रिपुरा में दो-दो मामले, मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश में एक-एक मामला सामने आया है।

Web Title: 7 labourers arrived from Maharashtra via Jhansi in government buses to Basti, tested positive for COVID19

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे