लाइव न्यूज़ :

यूपी में देर रात 7 IPS अधिकारियों का तबादला, प्रेम प्रकाश डीजीपी मुख्यालय भेजे गए, आलोक सिंह बने कानपुर के अपर पुलिस महानिदेशक

By अनिल शर्मा | Updated: December 28, 2022 08:28 IST

पुलिस महानिदेशक कार्यालय में तैनात अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन प्रेमचंद्र मीणा को बरेली जोन का अपर पुलिस महानिदेशक निदेशक (एडीजी) बनाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्दे यूपी सरकार ने  7 वरिष्ठ आईपीएस अफसरों का तबादला किया है। पीयूष आनंद को पुलिस महानिदेशक कार्यालय के पद पर भेजा गया है।अपर पुलिस महानिदेशक पद पर तैनात आलोक सिंह को अपर महा पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन बनाया गया है।

लखनऊः  उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने मंगलवार देर रात विभिन्न भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों का तबादला कर दिया है। जारी सूची के मुताबिक यूपी सरकार ने  7 वरिष्ठ आईपीएस अफसरों का तबादला किया है।

 पीयूष आनंद को अपर पुलिस महानिदेशक जीआरपी से अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन, पुलिस महानिदेशक कार्यालय के पद पर भेजा गया है। वहीं पुलिस महानिदेशक कार्यालय में इसी पद पर तैनात ए. सतीश गणेश को अपर पुलिस महानिदेशक जीआरपी बनाया गया है।

 पुलिस महानिदेशक कार्यालय में तैनात अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन प्रेमचंद्र मीणा को बरेली जोन का अपर पुलिस महानिदेशक निदेशक (एडीजी) बनाया गया है। अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन के पद पर तैनात प्रेम प्रकाश को पुलिस महानिदेशक कार्यालय में अपर पुलिस महानिदेशक पद पर भेजा गया है।

इसके साथी ही अपर पुलिस महानिदेशक पद पर तैनात आलोक सिंह को अपर महा पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन बनाया गया है, जबकि अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन भानु भास्कर को इसी पद पर प्रयागराज जोन भेजा गया है। वहीं अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन राजकुमार को अपर पुलिस महानिदेशक लॉजिस्टिक्स के पद पर भेजा गया है।

 

 

टॅग्स :IPSUttar Pradesh Government
Open in App

संबंधित खबरें

भारतचुनाव आयोग ने यूपी के 'एनकाउंटर स्पेशलिस्ट' अजय पाल शर्मा को बनाया बंगाल चुनावों के लिए पर्यवेक्षक

भारतअधिकारियों के साथ बैठक, फाइलों पर हस्ताक्षर, सीएम बनते ही एक्शन में सम्राट चौधरी, कहा- जनता की तकलीफ दूर करिए?

भारतबिहार सत्ता हस्तांतरणः आईएएस-आईपीएस अधिकारियों को दिल्ली बुलाया, 15-20 अधिकारी पर केंद्र की नजर?

भारतनोएडा हिंसक प्रदर्शन के बाद यूपी सरकार ने की न्यूनतम मजदूरी में वृद्धि, मजदूरों के लिए बड़ी राहत

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी