लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 से निपटने के लिए 6,738 ऑक्सीजन सांद्रक, 3,856 सिलेंडर विदेश से मिले

By भाषा | Updated: May 9, 2021 20:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ मई केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को बताया कि विदेश से मदद के रूप में 6,738 ऑक्सीजन सांद्रक, 3856 ऑक्सीजन सिलेंडर, 16 ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र के उपकरण और रेमडेसिविर की करीब तीन लाख शीशियां मिली है। चिकित्सकीय सामग्री और उपकरणों की खेप विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को आवंटित कर उन्हें भेज दी गयी है।

भारत सरकार को कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर से निपटने में मदद के लिए 27 अप्रैल से विभिन्न देशों और संगठनों से चिकित्सकीय सामग्री और उपकरणों की खेप मिल रही है।

मंत्रालय ने बताया कि 27 अप्रैल से आठ मई के बीच विदेश से मदद के तौर पर 6,738 ऑक्सीजन सांद्रक, 3856 ऑक्सीजन सिलेंडर, 4688 वेंटिलेटर, बीपैप मशीनें, 16 ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र के उपकरण और रेमडेसिविर की करीब तीन लाख शीशियां आपूर्ति की गयी है।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को तुरंत चिकित्सकीय सामान का आवंटन कर खेप भेजी जा रही है। यह प्रक्रिया लगातार चल रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय लगातार इसकी निगरानी कर रहा है।’’

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), नयी दिल्ली के निदेशक प्रोफेसर रणदीप गुलेरिया ने कोविड-19 महामारी से निपटने में वेंटिलेटर, ऑक्सीजन सिलेंडर, सांद्रक जैसे जरूरी चिकित्सा उपकरण भेजने वाले देशों का शुक्रिया अदा किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण