लाइव न्यूज़ :

बिहार में कोरोना वायरस से 67 और की मौत, 11801 नए मामले

By भाषा | Updated: April 26, 2021 22:20 IST

Open in App

पटना, 26 अप्रैल बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे में 67 और मरीजों की मौत हो गई, जिसके बाद मृतक संख्या सोमवार को 2,222 पहुंच गई। वहीं 11,801 नए मरीजों की पुष्टि होने के बाद कोविड-19 के कुल मामले 4,15,397 हो गए।

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण से पटना में 16 , दरभंगा, गया एवं मुजफ्फरपुर में सात-सात, भागलपुर में पांच, नालंदा एवं पश्चिम चंपारण में चार-चार, मधुबनी में तीन, जहानाबाद एवं मुंगेर में दो-दो, अरवल, औरंगाबाद, मधेपुरा, पूर्वी चंपारण, समस्तीपुर, शेखपुरा, सीतामढ़ी, सिवान, सुपौल एवं वैशाली में एक-एक मरीज की मौत हुई है।

बिहार में रविवार शाम चार बजे से सोमवार शाम चार बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 11,801 नए मामले प्रकाश में आए हैं। राजधानी पटना में सबसे अधिक 2720 मरीजों की पुष्टि हुई है।

इसके अलावा अररिया में 100, अरवल में 116, औरंगाबाद में 550, बांका में 78, बेगूसराय में 549, भागलपुर में 379, भोजपुर में 170, बक्सर में 154, दरभंगा में 85, पूर्वी चंपारण में 220, गया में 655, गोपालगंज में 500, जमुई में 96, जहानाबाद में 365, कैमूर में 71, कटिहार में 102, खगड़िया में 231, किशनगंज में 59, लखीसराय में 105, मधेपुरा में 139, मधुबनी में 115, मुंगेर में 263, मुजफ्फरपुर में 337, नालंदा में 306, नवादा में 132, पूर्णिया में 384, रोहतास में 201, सहरसा में 433, समस्तीपुर में 264, सारण में 568, सीतामढ़ी में 111, सिवान में 181, सुपौल में 274 वैशाली में 224 तथा पश्चिम चंपारण जिले में 460 मामले रिपोर्ट हुए हैं।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान 9,228 मरीजों ने संक्रमण को मात दी है जिसके बाद 3,23,514 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

विभाग ने बताया कि बिहार में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 89660 है और संक्रमण से मुक्त होने की दर 77.88 प्रतिशत है।

बिहार में शनिवार को 45 वर्ष से अधिक उम्र के 1,00850 लोगों ने कोविड-19 रोधी टीका लगवाया। प्रदेश में अबतक 6,74,6,734 लोग टीका लगवा चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग