मुंबई में कोविड-19 के मामले एक बार फिर 2,000 के पार, 66 मरीजों की मौत

By भाषा | Published: May 12, 2021 09:49 PM2021-05-12T21:49:26+5:302021-05-12T21:49:26+5:30

66 cases of Kovid-19 cases in Mumbai once again cross 2,000; | मुंबई में कोविड-19 के मामले एक बार फिर 2,000 के पार, 66 मरीजों की मौत

मुंबई में कोविड-19 के मामले एक बार फिर 2,000 के पार, 66 मरीजों की मौत

मुंबई, 12 मई मुंबई में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2,116 नए मामले सामने आने के साथ ही शहर में अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की संख्या बढ़कर 6,82,102 तक पहुंच गई।

वहीं, कोविड-19 के 66 मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या 14,008 हो गई। बृह्नमुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने यह जानकारी दी।

मुंबई में पिछले दो दिन से संक्रमण के मामले 2,000 से कम दर्ज किए जा रहे थे। शहर में मंगलवार को 1,717 मामले जबकि सोमवार को 1,794 मामले सामने आए थे।

बीएमसी के मुताबिक, शहर में पिछले 24 घंटे में 33,499 नमूनों की जांच की गई, जिसके साथ ही अब तक 57,95,188 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

इसके मुताबिक, मुंबई में पिछले 24 घंटे में 4,293 मरीज ठीक हुए और अब तक कुल 6,27,373 मरीज संक्रमणमुक्त हो चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 66 cases of Kovid-19 cases in Mumbai once again cross 2,000;

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे