लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में कोविड-19 के 642 नए मामले, 14 और लोगों की मौत

By भाषा | Updated: November 24, 2020 12:45 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 24 नवम्बर ओडिशा में कोविड-19 के 642 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 3,15,271 हो गए। वहीं 14 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,671 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सामने आए 642 नए मामलों में से 374 लोग पृथक केन्द्रों में संक्रमित मिले और अन्य पहले से संक्रमित लोगों के सम्पर्क में आए लोगों की पहचान करते समय संक्रमित पाए गए।

अधिकारी ने बताया कि क्योंझर में सबसे अधिक 70 मामले सामने आए। इसके बाद नौआपाड़ा में 69 और सुंदरगढ़ में 66 मामले सामने आए।

वहीं, राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने ट्वीट किया,‘‘ यह बताते हुए बेहद दुख हो रहा है कि इलाज के दौरान कोविड-19 के 14 और मरीजों की मौत हो गई।’’

अधिकारी ने बताया कि राज्य में अभी 6,821 लोगों का इलाज चल रहा है और 3,06,726 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

क्रिकेट15 गेंदों में फिफ्टी, अभिषेक शर्मा ने CSK के गेंदबाज़ों की उड़ाई धज्जियां

भारतमहिलाओं के लिए पीएम का संदेश, कोटा बिल की हार पर विपक्ष को लताड़ा, माताओं और बेटियों से मांगी माफी

भारत'कोई ताकत कमल खिलने से नहीं...,' पश्चिम बंगाल में दहाड़े सीएम डॉ. मोहन, कुछ ऐसा रहा माहौल

विश्वभारत के झंडे वाले टैंकर पर गोलीबारी के बाद MEA ने ईरानी राजदूत डॉ. मोहम्मद फथाली को किया तलब

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में उत्पाती बंदरों का होगा एनकाउंटर! प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुनील चौधरी ने दिए निर्देश

भारतबिहार में सम्राट सरकार 24 अप्रैल को विधानसभा में साबित करेगी बहुमत, बुलाया गया एक दिवसीय विशेष सत्र

भारतबिहार में पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा की घटाई गई सुरक्षा, नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को पहली बार दी गई जेड सिक्योरिटी

भारतबिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर बोला तीखा हमला, कहा-“इलेक्टेड सीएम को हटाकर सिलेक्टेड मुख्यमंत्री बनाया गया”

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण बिल की असफलता के एक दिन बाद, पीएम मोदी रात 8:30 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित