लाइव न्यूज़ :

जीएसटी के रूप में सरकार को मिले 14.83 लाख करोड़ में से 64 प्रतिशत हिस्सा नीचे की 50 प्रतिशत जनसंख्या से मिला, अमीरों ने दिया सिर्फ 3 प्रतिशत, रिपोर्ट में खुलासा

By शिवेंद्र राय | Updated: January 17, 2023 18:05 IST

ऑक्सफैम इंडिया की रिपोर्ट बताती है कि वित्तीय वर्ष 2021-22 में 14.83 लाख करोड़ रुपये जीएसटी के रूप में प्राप्त हुए। इसमें से 64 प्रतिशत हिस्सा नीचे की 50 प्रतिशत जनसंख्या से मिला जबकि जबकि ऊपर के 10 प्रतिशत अमीरों से मात्र 3 प्रतिशत जीएसटी का हिस्सा प्राप्त हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्र सरकार को 2021-22 में 14.83 लाख करोड़ रुपये जीएसटी के रूप में प्राप्त हुएइसमें से 64 प्रतिशत हिस्सा नीचे की 50 प्रतिशत जनसंख्या से मिलाऊपर के 10 प्रतिशत अमीरों से मात्र 3 प्रतिशत जीएसटी का हिस्सा प्राप्त हुआ

नई दिल्ली: भारत में जीएसटी के रूप में कर देने वाले करदाता वर्ग को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। ऑक्सफैम इंडिया की रिपोर्ट में बताया गया है कि केंद्र सरकार को वित्तीय वर्ष 2021-22 में 14.83 लाख करोड़ रुपये जीएसटी के रूप में प्राप्त हुए। इसमें से 64 प्रतिशत हिस्सा नीचे की 50 प्रतिशत जनसंख्या से मिला जबकि जबकि ऊपर के 10 प्रतिशत अमीरों से मात्र 3 प्रतिशत जीएसटी का हिस्सा प्राप्त हुआ।

ऑक्सफैम इंडिया की रिपोर्ट 'सर्वाइवल ऑफ द रिचेस्ट: द इंडिया स्टोरी' में ये भी कहा गया है कि भारत के 21 सबसे अमीर अरबपतियों के पास मौजूदा समय में देश के 70 करोड़ लोगों से ज्यादा दौलत है। रिपोर्ट बताती है कि भारत के एक प्रतिशत अमीर लोगों के पास देश की कुल संपत्ति का 40 प्रतिशत हिस्सा है, जबकि निचले स्तर की आधी आबादी के पास देश की केवल 3 प्रतिशत संपत्ति है।

रिपोर्ट में भारत में तेजी से बढ़ रही अरबपतियों की संख्या का भी जिक्र है। भारत में अरबपतियों की कुल संख्या साल 2020 में 102 थी जो 2021 में बढ़कर 142 और 2022 में  166 हो गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि 2020 में कोरोना महामारी शुरू होने के बाद से नवंबर 2021 तक जहां अधिकतर भारतीयों को नौकरी संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ा और पैसे बचाने के लिए जूझना पड़ा, वहीं  नवंबर 2022 तक भारतीय अरबपतियों की संपत्ति में 121 प्रतिशत का इजाफा देखा गया। कोरोना महामारी के दौर में भी भारत के अरबपतियों की दौलत में 3 हजार 608 करोड़ रुपये हर दिन बढ़े हैं।

ऑक्सफैम इंडिया की रिपोर्ट बताती है कि साल 2022 में भारत के 100 सबसे अमीर लोगों के पास 54.12 लाख करोड़ की संपत्ति थी। इतने पैसे से भारत के पूरे केंद्रीय बजट को 18 महीने से अधिक समय के लिए फंड किया जा सकता है। भारत के टैक्स सिस्टम को लेकर ऑक्सफैम इंडिया की रिपोर्ट में कहा गया है कि यदि टैक्स सिस्टम को प्रगतिशील नहीं बनाया गया तो इससे देश में आर्थिक असमानताएं और बढ़ेंगी।

टॅग्स :जीएसटीऑक्सफैमभारत सरकारआयकरमुकेश अंबानीगौतम अडानी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारTDS Rules Change 2026: सीनियर सिटीजन्स के लिए अब जरूरी हुआ नया फॉर्म, जानें क्या है खास

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

कारोबारNew Income Tax Act: बैंक ब्याज पर कब और कितना कटेगा TDS? जानें पूरी डिटेल

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप