लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में पंचायत चुनाव में 61.41 प्रतिशत मतदान

By भाषा | Updated: August 26, 2021 21:20 IST

Open in App

राजस्थान के 6 जिलों में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य के पहले चरण के चुनाव में बृहस्पतिवार को मतदान हुआ जिसमें 61.41 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार भरतपुर, दौसा, जयपुर, जोधपुर, सवाईमाधोपुर और सिरोही जिलों के 3,599 मतदान केन्द्रों पर मतदान सुबह साढ़े सात बजे से शुरू हुआ। शाम साढे पांच बजे तक 61.41 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। पहले चरण में 3599 मतदान केंद्रों पर 26 लाख 55 हजार 849 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए पात्र थे। जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए द्वितीय चरण के लिए मतदान 29 अगस्त को व तृतीय चरण के लिए 1 सितंबर को मतदान होगा। मतगणना 4 सितंबर को प्रातः 9 बजे से सभी जिला मुख्यालयों पर होगी।छह जिला परिषद के कुल 200 सदस्यों और 78 पंचायत समितियों के 1564 सदस्यों के चुनाव के लिये बृहस्पतिवार से तीन चरणों में चुनाव करवाये जा रहे है। दूसरे चरण का मतदान 29 अगस्त को और तीसरे चरण का मतदान एक सितम्बर को होगा। मतगणना 4 सितम्बर को जिला मुख्यालयों पर होगी। एक जिला परिषद सदस्य और 26 पंचायत समिति सदस्य पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं।राजस्थान में जिला स्तर पर कुल 33 जिला परिषद और ब्लाक स्तर पर 352 पंचायत समितियां है। इनमें से 21 जिलों (21 जिला परिषद और 222 पंचायत समिति) में पिछले साल नवम्बर-दिसम्बर में चुनाव हुए थे।इन जिलों में 19 नई नगर पालिकाओं के बनने पर उच्च न्यायालय की रोक के कारण शेष 12 जिलों में जिला परिषद और पंचायत समिति के चुनाव नहीं हो सके। यहां पंचायती राज संस्थाओं के क्षेत्र को भी संशोधित किया गया।फरवरी में परिसीमन प्रक्रिया पर अदालत में मुकदमेबादी के मुद्दे हल होने के बाद राज्य चुनाव आयोग ने मतदाता सूचियों को अंतिम रूप दिया। सूची में छह जिलों भरतपुर, दौसा, जयपुर, जोधपुर, सवाईमाधोपुर, और सिरोही की मतदाता सूचियों को अंतिम रूप दिया गया। यहां अगस्त-सितम्बर में चुनाव करवाये जा रहे है।शेष जिलों अलवर, बारां, धौलपुर, करौली, कोटा और गंगानगर में हाल ही में मतदाता सूचियों को अंतिम रूप दिया गया था। इन जिलों में जिला परिषद और पंचायत समितियों के चुनाव बाद में होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMaharashtra Zilla Parishad, Panchayat Samiti Election Results 2026: बीजेपी 30 पंचायत समितियों पर आगे, एनसीपी का 20 पर दबदबा, कांग्रेस का खुला खाता

भारतMaharashtra Zilla Parishad, Panchayat Samiti Election Results 2026: भारी मतदान के बाद महायुति की नज़रें दबदबे पर, वोटों की गिनती जारी

भारतमहाराष्ट्र में 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के चुनाव 5 फरवरी को और 7 फरवरी को मतगणना, आदर्श आचार संहिता लागू

भारतमहाराष्ट्र स्थानीय निकाय चुनाव 2025ः 246 नगरपालिका परिषद और 42 नगर पंचायत पर 2 दिसंबर को मतदान, 3 दिसंबर को मतगणना, 1.07 करोड़ मतदाता और 13,355 मतदान केंद्र

भारतपंजाब जिला परिषद-पंचायत समिति चुनाव 2025ः 14 दिसंबर को पड़ेंगे वोट और 17 दिसंबर को मतगणना

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण