लाइव न्यूज़ :

केरल में कोविड-19 के 6,075 नए मामले

By भाषा | Updated: February 7, 2021 19:36 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, सात फरवरी केरल में रविवार को कोविड-19 के 6,075 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9.68 लाख हो गई। नए संक्रमित मरीजों में ब्रिटेन से लौटा एक व्यक्ति भी शामिल है। राज्य सरकार ने यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य मंत्री के के शैलजा ने एक विज्ञप्ति में बताया कि इस अवधि में 5,948 लोग संक्रमण मुक्त भी हुए जिसके बाद स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 8.96 लाख हो गई। यहां अभी 67,650 लोगों का उपचार चल रहा है।

यहां अब तक कुल 9,68,438 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। वहीं फिलहाल संक्रमण दर 9.27 फीसदी है। सबसे ज्यादा 824 नए मामले कोल्लम जिले से सामने आए हैं। वहीं 19 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 3,867 हो गई। नए संक्रमित मरीजों में 27 स्वास्थ्यकर्मी हैं और 110 लोग राज्य से बाहर से आए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले