लाइव न्यूज़ :

पिछले छह महीने में डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्रों के माध्यम से 6,00,000 पासपोर्ट जारी किये गये: मंत्री

By भाषा | Updated: October 12, 2021 20:26 IST

Open in App

ठाणे, 12 अक्टूबर केंद्रीय संचार राज्यमंत्री देवुसिंह चौहान ने मंगलवार को कहा कि देश में पिछले छह महीने में डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्रों (पीओपीएसके) के माध्यम से 6,00,000 पासपोर्ट जारी किये गये हैं।

वह दिल्ली से डिजिटल माध्यम से महाराष्ट्र के ठाणे जिले के डोम्बिवली में पीओपीएसके का उद्घाटन करने के बाद संबोधित कर रहे थे।

चौहान ने कहा , ‘‘ इस नये केंद्र समेत कुल 427 पीओपीएसके देश में चल रहे हैं और अपनी क्षमता के हिसाब से नागरिकों की सेवा कर रहे हैं। वे महत्वपूर्ण दस्तावेजों को संभालते हैं। पिछले छह महीने में इन पीओपीएसके द्वारा 6,00,000 पासपोर्ट जारी किये गये यानी प्रतिदिन 3000 पासपोर्ट जारी किये गये। ’’

उन्होंने कहा कि डाक विभाग द्वारा दी जा रही सेवाएं भरोसेमंद हैं, क्योंकि विभाग का पूरे देश में बहुत बड़ा नेटवर्क है।

उन्होंने कहा, ‘‘ इन सेवाओं का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विस्तार किया गया। डाकघरों की सेवाएं बस डाकों और मनी ऑर्डर को संभालने तक सीमित नहीं है, बल्कि वे उनसे ज्यादा हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण