लाइव न्यूज़ :

ठाणे में नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार करने के आरोप में 60 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 15, 2021 11:04 IST

Open in App

ठाणे (महाराष्ट्र), 15 दिसंबर महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने बुधवार को 60 वर्षीय व्यक्ति को एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

गणेश पुलिस थाने के सहायक निरीक्षक सुनील जाधव ने पीड़िता की शिकायत के हवाले से बताया कि आरोपी ने इस साल मई से कई बार गांव में उसके साथ बलात्कार किया। 14 वर्षीय किशोरी के पिता का निधन कुछ वर्ष पहले हो गया था और उसकी मां ने भी उसे छोड़ दिया था। वह आरोपी के घर पर बच्चे की देखभाल करती थी और उनके मवेशी भी चराती थी।

अधिकारी ने बताया कि किशोरी जब पास ही के जंगल में मवेशी चराने जाती थी, तब कई मौकों पर आरोपी ने उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया और घटना की जानकारी किसी को देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी।

उन्होंने बताया कि सोमवार को आरोपी की पत्नी को घटना के बारे में पता लगा और उन्होंने अपने पड़ोसी को इसकी जानकारी दी, जो पीड़िता को एक स्थानीय सामाजिक संगठन के पास ले गए। संगठन ने ही पुलिस में शिकायत दर्ज कराने में पीड़िता की मदद की।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम तथा भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDelhi Capitals vs Mumbai Indians: मैच से पहले मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या बाहर, एमआई ने डीसी के खिलाफ किए 3 बदलाव

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों को शुरु होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो