लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडुः आंधी की रफ्तार से आई लग्जरी कार ने बस स्टॉप पर खड़े लोगों को कुचला, 6 की मौत और 1 घायल

By खबरीलाल जनार्दन | Updated: August 1, 2018 14:06 IST

पुलिस ड्राइवर को गिरफ्तार कर उसके खून में नशे की जांच कर रही है।

Open in App

कोयंबटूर, 1 अगस्तःतमिलनाडु के कोयंबटूर में बुधवार को एक तेज रफ्तार कार ने छह लोगों की जान ले ली। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक दुर्घटना में एक शख्स घायल हो गया है। जबकि कार ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार यह घटना कोयंबटूर के सुंदरपुरम बस स्टॉप के पास की है। वहां बस का इंतजार कर रहे लोगों को तेज रफ्तार ऑडी कार ने कुचल दिया। इस दौरान इस दौरान कार ने सड़क के किनारे पार्क किए गए एक ऑटोरिक्‍शा में टक्कर मार दी। 

दी न्यूज मिनट की खबर के अनुसार कार पोलंची से कोयंबटूर की ओर आ रही थी। लेकिन इसी बीच पेरियार बस स्टॉप के आसपास उसने नियंत्रण खो दिया। करीब सुबह साढ़े नौ बजे राज्य राजमार्ग से गुजरते वक्त ड्राइवर जगदीश ने सड़क किनारे खड़े दो लोगों को रौंद दिया। इसके बाद ऑडी का नियंत्रण और खराब हो गया। और बस स्‍टॉप पर अपने वाहनों का इंतजार रहे, सोमू, सुरेश, अमसवेनी, सुभाषिनी, श्रीरंगदास और कुप्पामल को रौंदते आगे बढ़ गई। इसके बाद आगे जाकर वह ऑटोरिक्‍शा से टकरा गई। इसमें दो लोग बैठे थे, जिन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

लेकिन कार इतने पर ही नहीं रुकी। ऑटोरिक्‍शा को टक्कर मारने के बाद कार आगे एक फूलों की दुकान को कुचलते आगे बढ़ गई। मामले पर डीसीपी ने कहा की मामले की जांच की जा रही है।

दुर्घटना के बाद मौके से आई तस्वीरों से अंदाजा लग रहा है कार की स्पीड काफी तेज थी। मामले पर कोयंबटूर के डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर हरिहरन ने मीडिया से कहा, यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। पुलिस ने ड्राइवर का ब्लड सैंपल ले लिया है और उसके खून में नशे की मात्रा की जांच की जा रही है।

देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें।  हमारा यूट्यूब चैनल यहां सब्सक्राइब करें और देखें एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट।

टॅग्स :तमिलनाडुरोड एक्सिडेंट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया