लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से 57 और मौतें, 340 नये मामले मिले

By भाषा | Updated: June 15, 2021 19:32 IST

Open in App

लखनऊ, 15 जून उत्तर प्रदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण से 57 और मरीजों की मौत हो गई तथा 340 नये मामले सामने आये।

मंगलवार को जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में 57 और मरीजों की मौत के बाद अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित 21,914 लोगों की मौत हो गई है जबकि 340 नये मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों का आंकड़ा 17,03,207 हो गया है।

वायरस संक्रमण से स्वस्थ होने वालों की दर बढ़कर 98.3 फीसदी हो गई है और पिछले 24 घंटे में 1,104 संक्रमित स्वस्थ होकर अपने घर लौटे हैं जबकि अब तक 16,74,072 मरीज कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। इस समय राज्‍य में 7,221 संक्रमित पृथक- वास में हैं अथवा सरकारी और निजी अस्पतालों में अपना उपचार करा रहे हैं।

बुलेटिन में कहा गया है कि पिछले 24 घंटों में राज्य में 2.57 लाख से अधिक नमूनों की जांच की गई है जबकि अब तक 5.38 करोड़ से अधिक नमूनों की जांच की जा चुकी है।

स्वास्थ्य विभाग के एक बुलेटिन में कहा गया है कि पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से होने वाली मौतों में लखनऊ से 10, बरेली से सात, झांसी और अयोध्या से चार-चार, मेरठ, वाराणसी, अमरोहा से तीन-तीन, गोरखपुर, पीलीभीत, गाजीपुर, मिर्जापुर, हाथरस से दो-दो मौतें हुई हैं। वहीं वाराणसी में 26, लखनऊ और मेरठ में 19-19, गाजियाबाद में 18, गौतमबुद्ध नगर में 15 और कानपुर नगर में 14 नए मामले सामने आए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

क्राइम अलर्टपहले मारी गोली, फिर बदमाश लगे कांपने, स्टार्ट नहीं हुई बाइक?, 45 वर्षीय वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव सिंह को देशी तमंचे से उड़ाया, वीडियो

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

भारतझलारिया गांवः नहीं बचा ढाई वर्षीय भागीरथ, 60 फीट गहरे बोरवेल और 22 घंटे रेस्क्यू के बाद?, सीएम मोहन यादव ने दुख जताया और 4 लाख की आर्थिक सहायता?

भारतAmbedkar Jayanti 2026: बैंक, स्कूल और ऑफिस... जानें 14 अप्रैल को कहां रहेगी छुट्टी

भारत अधिक खबरें

भारतनीतीश कुमार नहीं हो सकते राजद प्रमुख?, लालू यादव जेल गए तो पत्नी राबड़ी देवी को सीएम बनाया?, तेजस्वी यादव के बयान पर अशोक चौधरी ने कहा, वीडियो

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुले जयंतीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने किया नमन?, वीडियो

भारतजब संसद के गलियारे में टकराईं नजरें और हुई बात..., पीएम मोदी और राहुल गांधी के बीच क्या हुआ बात; देखें VIDEO

भारतRJD का चुनावी दांव, भोजपुर-बक्सर MLC उपचुनाव के लिए इस उम्मीदवार पर जताया भरोसा

भारतमथुरा हादसे के बाद जारी है सर्च ऑपरेशन, प्रधानमंत्री ने की सहायता राशि की घोषणा; अब तक 10 की मौत