लाइव न्यूज़ :

दोपहर तीन बजे तक के मुख्य समाचार: देश में कोरोना संक्रमण के एक दिन में 54735 मामले आए सामने, पढ़ें अन्य खास खबरें

By भाषा | Updated: August 2, 2020 16:25 IST

देश में कोविड-19 के एक दिन में 54,735 मामले सामने आने के बाद रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले 17 लाख के पार पहुंच गए।

Open in App
ठळक मुद्देदेश में कोरोना संक्रमण से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या भी 11 लाख से ऊपर हो गई है।भारत और चीनी सेना के कमांडर पूर्वी लद्दाख में पैंगोंग सो जैसे टकराव वाले स्थानों से पीछे हटने की प्रक्रिया को लेकर दोनों देशों के अधिकारी के बीच चर्चा हो रही है।दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में जहरीली शराब त्रासदी की सीबीआई जांच की रविवार को मांग की।

नयी दिल्ली: रविवार को भाषा की विभिन्न फाइलों से जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :

देश में एक दिन में कोविड-19 के 54,735 नए मामले, कुल मामले 17 लाख के पार

नयी दिल्ली, देश में कोविड-19 के एक दिन में 54,735 मामले सामने आने के बाद रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले 17 लाख के पार पहुंच गए जबकि स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या भी 11 लाख से ऊपर हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

कोरोना वायरस से संक्रमित कैबिनेट मंत्री कमल रानी वरुण का निधन

लखनऊ, उत्तर प्रदेश की तकनीकी शिक्षा मंत्री कमल रानी वरुण का रविवार को लखनऊ स्थित संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) में निधन हो गया। 62 वर्षीय कैबिनेट मंत्री कोविड-19 की मरीज थीं।

चीन भारत वार्ता पूर्वी लद्दाख में पीछे हटने को लेकर भारतीय, चीनी कमांडरों के बीच वार्ता

नयी दिल्ली, भारत और चीनी सेना के कमांडर पूर्वी लद्दाख में पैंगोंग सो जैसे टकराव वाले स्थानों से पीछे हटने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के तौर-तरीकों को अंतिम रूप देने के लिए आज रविवार को नये सिरे से बातचीत करेंगे।

 जहरीली शराब त्रासदी पंजाब जहरीली शराब त्रासदी : केजरीवाल ने सीबीआई जांच की मांग की

नयी दिल्ली, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में जहरीली शराब त्रासदी की सीबीआई जांच की रविवार को मांग की। पंजाब में जहरीली शराब पीने से अब तक 86 लोगों की मौत हो चुकी है।

 शिक्षा नीति मध्याह्न भोजन नयी शिक्षा नीति में मध्याह्न भोजन के साथ स्कूली बच्चों को नाश्ते के प्रावधान का प्रस्ताव

नयी दिल्ली, राष्ट्रीय शिक्षा नीति में मध्याह्न भोजन के साथ सरकारी या सहायता प्राप्त स्कूलों में बच्चों को नाश्ता मुहैया कराने का प्रावधान रखने का भी प्रस्ताव है।

 गोवा पूर्व अध्यक्ष निधन गोवा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष अनंत शेट का निधन

पणजी, गोवा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा नेता अनंत शेट का पणजी के समीप एक अस्पताल में रविवार सुबह निधन हो गया। वह 59 वर्ष के थे।

 मप्र बलात्कार हथियारबंद बदमाशों ने मां-बेटी का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म किया

बुरहानपुर (मध्य प्रदेश), मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में 40 वर्षीय एक महिला एवं उसकी 12 वर्षीय बेटी का हथियारबंद छह बदमाशों ने कथित रूप से अपहरण कर दोनों के साथ सामूहिक बलात्कार किया।

 गुजरात आईपीएस तबादला गुजरात में 74 आईपीएस अधिकारियों के तबादले

अहमदाबाद, गुजरात सरकार ने बड़ा फेरबदल करते हुए 74 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है और अहमदाबाद, सूरत तथा वड़ोदरा में नए पुलिस प्रमुख नियुक्त किए हैं।

अफगान सेना आईएस अफगान सैनिकों ने इस्लामिक स्टेट के शीर्ष आतंकवादी को मार गिराया

काबुल, अफगानिस्तान की खुफिया सेवा ने कहा कि उसने पूर्वी अफगानिस्तान में एक अभियान में शामिल इस्लामिक स्टेट से जुड़े एक शीर्ष आतंकवादी को मार गिराया है।

 ब्राजील अमेजन आग ब्राजील के अमेजन में आग लगने की घटनाएं जुलाई में 28 प्रतिशत तक बढ़ीं, विशेषज्ञ चिंतित

ब्रासीलिया, ब्राजील के अमेजन जंगलों में पिछले साल के मुकाबले इस साल जुलाई में आग लगने की घटनाएं 28 प्रतिशत तक बढ़ गईं। सरकारी समाचार एजेंसी ने शनिवार को अपनी खबर में यह जानकारी दी।

अमेरिका भारतीय एनजीओ अक्षय पात्र संगठन ने भारत में स्कूली बच्चों को मध्याह्न भोजन कराने के लिए 9,50,000 डॉलर जुटाए

ह्यूस्टन, भारतीय गैर लाभकारी संगठन अक्षय पात्र ने भारत में स्कूली बच्चों को मध्याह्न भोजन कराने के लिए अमेरिका में डिजिटल तरीके से आयोजित एक कार्यक्रम के जरिए 950,000 डॉलर की निधि जुटाई है।

मारुति सुजुकी कोविड-19 की वजह से पहली बार के कार ख्ररीदार, अतिरिक्त वाहन खरीदने वाले बढ़े : मारुति

नयी दिल्ली, कोविड-19 महामारी की वजह से पहली बार कार खरीदने वालों तथा दूसरा या अतिरिक्त वाहन खरीदने वालों के प्रतिशत में इजाफा हुआ है। देश की प्रमुख कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने कहा है कि इस महामारी के बीच लोग सार्वजनिक परिवहन के बजाय खुद के वाहन का इस्तेमाल करना चाहते हैं।

सीबीडीटी सीबीडीटी प्रमुख का अधिकारियों को निर्देश, सभी करदाताओं की कर मांग की गणना 31 अगस्त तक करें

नयी दिल्ली, केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के चेयरमैन पी सी मोदी ने कर अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे सभी आयकरदाताओं के करों के आकलन का काम अगस्त के अंत तक पूरा कर लें। इसके अलावा सभी फील्ड अधिकारियों के लिए अपीलों के निपटान का मासिक लक्ष्य भी तय किया गया है। संग्रहण में कमी के बीच कर राजस्व के लक्ष्य को पाना चुनौती नजर रहा है, जिसके मद्देनजर सीबीडीटी प्रमुख ने यह निर्देश जारी किया है।

आईपीएल गांगुली गांगुली ने कहा, हम महिला आईपीएल का भी आयोजन कराएंगे

नयी दिल्ली, भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने रविवार को कहा कि महिला इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आयोजन की पूरी योजना है जिससे इन अटकलों पर विराम लगा है कि देश में क्रिकेट की संचालन संस्था के पास हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली टीम के लिए कोई योजना नहीं है।

इंग्लैंड ने आयरलैंड को चार विकेट से हराकर एकदिवसीय श्रृंखला जीती

साउथम्पटन, सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टॉ की 41 गेंद में 82 रन की धमाकेदार पारी से इंग्लैंड ने दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में आयरलैंड को चार विकेट से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 की विजयी बढ़त बना ली। 

टॅग्स :कोरोना वायरसइंडियापंजाबअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण