लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के केरल में 5,214 और गोवा में 59 नए मामले

By भाषा | Updated: February 9, 2021 20:49 IST

Open in App

पणजी, नौ फरवरी कोविड-19 के केरल में मंगलवार को 5,214 और गोवा में 59 नए मामले सामने आए हैं और संक्रमण की वजह से दोनों राज्यों में क्रमश: 19 और दो लोगों की मौत हुई।

केरल में मंगलवार को कोविड-19 के 5,214 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 9,77,394 हो गई। वहीं 19 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 3,902 हो गई।

राज्य में अब तक कुल 9,09,102 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्री के के शैलजा ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि 64,131 मरीजों का उपचार चल रहा है। यहां संक्रमण दर 7.47 फीसदी है।

उधर, गोवा राज्य स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि संक्रमण की वजह से दो और मरीजों की मौत हुई और मृतकों की संख्या बढ़कर 774 हो गई।

अधिकारी ने बताया कि 59 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 53,996 हो गई। राज्य में फिलहाल 692 मरीजों का इलाज चल रहा है और अब तक 52,530 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब