लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना में कोविड-19 के 518 नए मामले, तीन और मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: December 25, 2020 11:10 IST

Open in App

हैदराबाद, 25 दिसंबर तेलंगाना में कोविड-19 के 518 नए मामले आए हैं तथा तीन और मरीजों की मौत हो गयी। राज्य सरकार की ओर से जारी बुलेटिन में इसकी जानकारी दी गयी है।

बुलेटिन में कहा गया है कि नए मामलों के साथ कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 2.84 लाख से ज्यादा हो गयी जबकि मृतकों की संख्या 1527 हो गयी है।

इसके अनुसार ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) क्षेत्र में 91 मामले आए। रंगारेड्डी से 41, मेडचल मल्काजगिरि से 39 मामले आए। राज्य सरकार की ओर से जारी बुलेटिन में बृहस्पतिवार रात आठ बजे तक के मामलों के विवरण दिए गए हैं।

इसमें कहा गया है कि राज्य में 2.75 लाख से ज्यादा लोग अब तक संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। संक्रमण से पीड़ित 6839 मरीजों का उपचार चल रहा है और बृहस्पतिवार को 44,869 नमूनों की जांच की गयी। कुल मिलाकर अब तक 66.55 लाख से ज्यादा नमूनों की जांच हो चुकी है।

बुलेटिन में कहा गया कि प्रति दस लाख आबादी पर करीब 1.78 लाख नमूनों की जांच की गयी है। राज्य में कोविड-19 से मृत्यु दर 0.53 प्रतिशत है जबकि राष्ट्रीय स्तर पर यह 1.4 प्रतिशत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो